अभी तक इस फ्रॉड के सबसे ज्यादा शिकार हुए है वो है केनरा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहक। बहुत लोगों को मेसेज आ रहे है की उनके खातों से पैसे निकाले गए हैं। ऐसा नहीं है की ये सिर्फ एक शहर में हो रहा हैं ऐसा कई अलग-अलग शहरों से हो रहा है। धोखाधड़ी के पीड़ितों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। एक परिवार रात को साथ मिलकर खाना खा रहा था। तभी अचानक पत्नी के पास मेसेज आता है की अकाउंट से 20 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। वह कुछ सोच पाती कि पैसा कहां से निकला, फिर से 20 हजार रुपये निकलने का मेसेज आ गया।