जेवर एयरपोर्ट की घोषणा होने के बाद देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने एयरपोर्ट के अासपास निवेश करने की योजना बनाई है। कई बड़ी कंपनियों ने ग्रेटर नोएडा में निवेश करना शुरू कर दिया है, जबकि कई कंपनियां एयरपोर्ट का काम शुरू होने पर निवेश की योजना बना रही हैं। इन कंपनियों का मकसद एयरपोर्ट बनने के बाद यहां बसने के इच्छुक लोगों को किफायती घर देने की योजना है। लेकिन एयरपोर्ट नहीं बनने के स्थिति में यह कंपनियां भी निवेश से हाथ खींच सकती हैं। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट नहीं बनने से ग्रेटर नोएडा, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा में भी रियल एस्टेट सेक्टर प्रभावित होगा।