5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार मेहरबान,इस बार कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा, मीट और शराब की दुकानों को लेकर सुनाया ये फऱमान

शिवरात्रि तक मीट और शराब की दुकाने बंद करने का आदेश

3 min read
Google source verification
Sawan shiratri 2018

योगी सरकार मेहरबान,इस बार कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा, मीट और शराब की दुकानों को लेकर सुनाया ये फऱमान

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में चाक-चौबंद पूरी कर ली गई है। एक दिन पहले नोएडा में आए सीएम योगी ने मेरठ से गाजियाबाद कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तमाम तैयारियों पर संतुष्टि जताई। वहीं प्रशासन ने बताया कि इस बार शिव भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उनकी समस्याओं से निपटने के लिए कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप भी बनाया गया है। इसके साथ ही इस बार एक विशेष पहल की गई है जिसमें कावड़ियों पर पुष्प वर्षा होगी। इसके साथ ही गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: अगर काट ले सांप तो क्या करें, कैसे करें पता विषैले सांप ने काटा है या नहीं और फौरन ये करें उपचार

ADM हिमांशु कुमार ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि रुट डाइवर्ट सक्रिय कर दिया गया है। इस बार कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात का भी खासा ख्याल रखा गया है। शिव भक्तों को रात में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए रास्तों पर एलईडी लाइट लगई गई है, साथ ही कावड़ यात्रियों की हर पल की खबर के लिए कंट्रोल रुम भी बनाए गए है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हेलीकॉप्टर, ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी।

ये भी पढ़ें: यहां भगवान शिव की होता है अनोखी पूजा, भांग, धतूरा बेल पत्र से नहीं भो झाड़ू चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं भोले बाबा

इसके अलावा ADM हिमांशु कुमार ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रियों का फूलों से स्वागत किया जाएगा। इसके लिए कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉफ्टर से फूलों बरसाए जाएगे। शिवालयों में पुलिस पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा एंटी टेररिस्ट स्क्ववॉड के कमांडो की निगरानी होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक एप भी बनाया गया जिसमें कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए सभी रास्ते भी बताए गए हैं। वहीं कावड़ मार्ग की सभी मीट शॉप 9 तारीख के लिए बन्द करा दी गयी हैं। जबकि इस मार्ग की शराब की दुकानों को भी 7 तारीख से बन्द कराने के आदेश दिए गए है। । प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: सांप को मारने पर भुगतना पड़ सकता है कई जन्मों तक,कालसर्प दोष से बचने के लिए इस तरह करें पूजा

कांवड़ियों की भीड़ और रुट डायवर्ट के मद्देनजर गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। आगामी 5 तारीख से 9 तारीख तक गाजियाबाद के सभी स्कूल कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है । आने वाली 5 तारीख से 9 तारीख तक गाजियाबाद के सभी स्कूल कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें: मजबूरी में सांप पीते हैं दूध, सांपों के दूध पीने के रहस्य को जानते हैं आप
आपको बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 25 मिनट तक मेरठ से गाजियाबाद कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। पूरा सर्वे किए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई तमाम तैयारियां पर मुख्यमंत्री ने संतुष्टि जताई। योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा है ।कि कांवड़ मेले के दौरान हर संभव कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि किसी शिव भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। इस दौरान खासतौर से मुख्यमंत्री ने मुरादनगर स्थित गंग नहर पर प्रशासन द्वारा किए गए तमाम इंतजामों के बारे में अधिकारियों से भी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले इस जिले में 6वीं बार पहुंचकर सीएम योगी ने युवाओं को एक बार फिर दिया तोहफा