5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खेरी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीण तरस रहे अन्न के लिए, वहां स्वाति सिंह करती दिखीं ये

लखीमपुर खीरी बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है। शासन प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली सहायता ऊंट के मुंह मे जीरा साबित हो रही है।

Google source verification

लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी बाढ़ से त्राहिमाम कर रहा है। शासन प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली सहायता ऊंट के मुंह मे जीरा साबित हो रही है। वहीं शुक्रवार को लखीमपुर पहुचीं राहत एवं सिंचाई मंत्री स्वाति सिंह रबड़ी खाती नजर आई। शुक्रवार को वो जिले के दौरे पर थी। इस दौरान वो नकहा इलाके के बाढ़ प्रभावित रेहरिया कलां गांव पहुँची और बाढ़ एवं कटान से पीड़ित ग्रामीणों का हाल जाना।

आपको बता दें कि जिले की लगभग चार तहसील इस समय बाढ़ की मार झेल रही है। जिन क्षेत्रों में बाढ़ अपना विकराल रूप दिखा रही है, उन क्षेत्रों में ग्रामीण अन्न के दाने के लिए भी तरस रहे हैं। इसी बीच बाढ़ पीड़ित लोगों को जब यह सूचना मिली कि राहत एवं सिंचाई मंत्री स्वाति सिंह उनका हाल जानने के लिये नकहा ब्लाक के ग्राम रेहरिया आएंगी, तो उन्हें राहत महसूस हुई, लेकिन जब वो बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने आईं, तो जायजा लेने के बाद वो रबड़ी खाती दिखीं। बाढ़ पीड़ित मंत्री के सामने अपने दर्द को बयां न कर सके और बस टकटकी लगाकर मंत्री और सदर विधायक का मुह ही देखते रहे।

फिलहाल मंत्री स्वाति सिंह ने चौका नदी के पुल के पास से स्टीमर में सवार होकर नदी की बाढ़ का जायजा लिया। वहीं रेहरिया कलां गांव चौका, शारदा व घाघरा नदी की बाढ़ से घिरा हुआ है। गांव में बाढ़ का पानी तो भरा ही है। साथ ही नदी तेजी से कटान भी कर रही है। नदी के कटान ने कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में ले लिया है। वहीं इस दौरे पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वे यहां आईं हैं। बाढ़ की समस्या से निपटने और पीड़ितों की मदद के लिए शासन-प्रशासन अपनी पूरी कोशिश कर रहा है। गांव में प्रशासन की ओर से लोगों के आवागमन के लिए तीन नावों की व्यवस्था कराई गई है। इस दौरान मंत्री स्वाति सिंह के साथ सदर विधायक योगेश वर्मा, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह समेत प्रशासनिक अमला व पुलिस के लोग मौजूद रहे।