
बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने आज खीरी पहुंचेगे सीएम, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को खीरी जिले में चल रही बाढ़ और कटान की विभीषका को देखने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के अचानक बाढ़ क्षेत्र के दौरे को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वही अफसरों ने शाम से ही शारदा नगर में डेरा डाल लिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का उड़न खटोला शारदा नगर में दोपहर 11 बजे उतरेगा। सबसे पहले मुख्यमंत्री बाढ़ खंड सिंचाई और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा करेगे। इसके बाद बाढ़ व कटान को लेकर चल रही तैयारियों का भी जायजा भी लेंगे।
मुख्यमंत्री इससे पहले भी बाढ़ को लेकर दिशानिर्देश जारी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री का जिले में यहां पांचवा दौरा है। सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल 16 अगस्त को जिले का दौरा किया था। साथ ही सिसैया चौराहे पर कटान पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के बाद अफसरों को दिशा निर्देश भी दिए थे। कि कटान पीड़ितों की हर संभव मदद मिलनी चाहिये। साथ ही बाढ़ से पूर्व उसके बचाव के उपाय भी सुनिश्चित करने के आदेश दिये थे। लेकिन हालात बदलने के नाम नहीं ले रहे हैं। इस समय जिले की शारदा,घागरा ,मुहाना और करनाली नदी उफान पर है। नदियों के किनारे बसे गांव जलमग्न हो चुके हैं। साथ ही कई गावो का तो वजूद ही खत्म हो गया। इसी बाढ़ की समस्या और बचाव के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी खीरी पहुंचेगे। शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री के आने की भनक जैसी अवसरों को मिली। वैसे ही अफसरों ने सारी व्यवस्थाएं चका-चौंद करना शुरू कर दिया। वही डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर 11:00 बजे तक मुख्यमंत्री पहुँचेगे। शारदा नगर में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति देखेंगे और अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री इससे पहले अभी हाल ही में गेहूं खरीद की हकीकत जानने के लिए लखीमपुर आये थे। जबकि शुक्रवार को राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने भी लखीमुर में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया।
Published on:
4 Aug 2018, 7:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.