13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने की कीमतों में आर्इ गिरावट, चांदी की कीमतें भी हुर्इं कम

शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए उतरकर 30,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो सात महीने का निचला स्तर है। चांदी भी 260 रुपए लुढ़ककर 38,740 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Aug 03, 2018

Gold Price

सोने की कीमतों में आर्इ गिरावट, चांदी की कीमतें भी हुर्इं कम

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 17 महीने के निचले स्तर तक उतरने से बने दबाव के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए उतरकर 30,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो सात महीने का निचला स्तर है। चांदी भी 260 रुपए लुढ़ककर 38,740 रुपए प्रति किलोग्राम रही। जानकारों की मानें मो सोने की मांग की कमी के कारण सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

वैश्विक स्तर सोने की कीमतें
डॉलर के मजबूत होने और चीन की मुद्रा युआन में आर्इ गिरावट के संयुक्त प्रभाव से सोना 17 महीने के निचले स्तर पर उतर गया। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, एक समय सोना 1,204 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जो पिछले साल 15 मार्च के बाद का निचला स्तर है। हालांकि बाद में यह कुछ संभलता हुआ 3.20 डॉलर की बढ़त में 1,212.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अक्टूबर का अमरीकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर चढ़कर 1,220.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 15.44 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सोने में अभी और गिरावट आ सकती है और यह 1,200 डॉलर प्रति औंस से नीचे उतर सकता है।

स्थानीय स्तर पर लुढ़का सोना-चांदी
वहीं दूसरी आेर इस गिरावट का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। अगर स्थानीय स्तर सोने की कीमतों पर बात करें तो आज सोना 85 रुपए उतरकर 30,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो सात महीने का निचला स्तर है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो 260 रुपए लुढ़ककर 38,740 रुपए प्रति किलोग्राम रही। आपको बता दें कि इस बात जुलार्इ में सोने का आयात काफी कम हुआ है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की सोने पर से लोगों का भरोसा उठने लगा है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में आैर भी ज्यादा कमी आ सकती है।