
आपको मोबाइल में भी Saved दिखे आधार Helpline नंबर तो न करें चिंता, ये है असली मामला
नर्इ दिल्ली। भारत के स्मार्टफोन यूजर्स को उस समय सबसे बड़ा धक्का लगा जब उनके फोन में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI ) का हेल्पलाइन नंबर स्वतः ही उनके फोन में सेव हो गया। लोगों के फोन में ये नंबर uidai I के नाम से सेव हुआ है जिसमें आधार हेल्पलाइन नंबर 1800-300-1947 सेव हुआ है। इस बात के सामने आने के बाद ट्वीटर पर लोगाें ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि यूआर्इडीएआर्इ ने बयान जारी कर कहा है कि उसने आधार हेल्पलाइन नंबर को किसी के भी फोन में आॅटोमेटिकली सेव करने के लिए कोर्इ कदम नहीं उठाया है।
ट्वीटर पर लोगों ने खड़े किए सवाल
आधार हेल्पलाइन नंबर के स्वतः ही फाेन में सेव होने के की बात को लेकर फ्रेंच सेक्योरिटी एक्सपर्ट इलियट एल्डर्सन ने अपने आधिकारिक ट्वीटर पर लिखा है, "बहुत सारे लोग जिनके पास आधार नहीं है या फिर mAdhar एेप को अपने फोन में इंस्टाॅल नहीं किया हैए ने पाया है कि उनके फोन में आधार हेल्पलाइन नंबर स्वतः ही सेव हुआ है। क्या आप इसका कारण बता सकते हैं।" #Aadhaar card
अाधार की प्राइवेसी को लेकर एक बार फिर उठे सवाल
इस खबर को इंटरनेट पर फैलने के बाद ही कर्इ लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। इसके बाद एक बार फिर लोगों ने आधार के विश्वसनीयता आैर प्राइवेसी पाॅलीसी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये खबर एक एेसे समय पर अाया है TRAI के चीफ ने अाधार कार्ड को डेटा को लेकर दावा किया था कि लोगों का आधार डेटा कहीं भी लीक नहीं हुआ है वो सुरक्षित है।
नहीं है कोई चिंता की बात
बाद में UIDAI ने एक ट्वीट जारी कर कहा कि वो कुछ लोेग इस मामले को बेवजह तूल देते हुए आम लोगों को भ्रमित कर रहे हैं और डराने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल आधार का ये हेल्पलाइन नंबर सभी स्मार्टफोन में नहीं दिख रहा है। अधिकतर उन्ही स्मार्टफोन में ये नंबर दिख रहा है जिनका फोनबुक गूगल अकाउंट से लिंक है। यदि आपके पास आधार कार्ड है और इसमें आपका ईमेल पंजीकृत है तो ही आपको फोन में ये नंबर सेव हुआ है। ऐसे में यदि आपके फोन में भी आधार को हेल्पलाइन नंबर 1800-300-1947 आॅटोमेटिकली सेव हो गया है तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। यूआईडीएआई ने अपने ट्वीट में ये भी जानकारी दी है कि हेल्पलाइन का ये नंबर पुराना हो चुका है इसके स्थान पर केवल 1947 नंबर ही काम कर रहा है।
Updated on:
03 Aug 2018 05:16 pm
Published on:
03 Aug 2018 05:16 pm
