Share Market News

एक सप्ताह में सोना और चांदी की कीमत हो गई है इतनी, जानिए कितना हो गया है भाव

भारतीय वायदा बाजार की बात करें से सोने की कीमत में 138 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। जबकि चांदी की कीमत में 550 रुपए का इजाफा देखने को मिला है।

less than 1 minute read
Feature image

नई दिल्ली। लगातार दूसरे सप्ताह सोना और चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार विदेशी बाजारों में सोना और चांदी की कीमत में इजाफा होने के कारण घरेलू बाजारों में तेजी देखने को मिली है। अगर बात भारतीय वायदा बाजार की बात करें से सोने की कीमत में 138 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। जबकि चांदी की कीमत में 550 रुपए का इजाफा देखने को मिला है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सोने और चांदी की कीमत कितनी हो गई हैं।

वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत
एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 138 रुपए चढ़कर 48,542 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। सोना मिनी भी 153 रुपए की साप्ताहिक तेजी के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 48,543 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर चांदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 562 रुपये मजबूत हुई और सप्ताहांत पर 71,611 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी मिनी की कीमत 571 रुपए चढ़कर 71,650 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी की कीमत
वैश्विक स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 22.35 डॉलर चमककर 1,904.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 24.50 डॉलर की बढ़त के साथ शुक्रवार को 1,906.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.34 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 27.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Updated on:
30 May 2021 03:03 pm
Published on:
30 May 2021 03:00 pm