Share Market News

Gold and Silver Rate: ऑल टाइम हाई से 9000 रुपए नीचे गिरा सोना, चांदी भी टूटा

  पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी में गिरावट जारी है। अब तक इसमें ऑल टाइम हाई करीब 9100 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी है।
2 min read
Gold rate

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में कमजोरी की वजह से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोना 49 हजार से रुपए प्रति 10 ग्राम से टूटकर 47 हजार रुपए पर आ गया। यानि गोल्ड ऑल टाइम हाई से 9000 रुपए नीचे गिर गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 861 रुपए गिर कर 46,863 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

7 अगस्त 2020 को 56 हजार के पार चला गया था सोना

पिछले साल यानि 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो अभी तक का सर्वोच्च स्तर है। वहीं अब गोल्ड 47,065 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। उसके बाद से अब तक इसमें करीब 9100 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुतबिक आज के कैरेट के हिसाब से रेट इस प्रकार हैं। 24 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड का आज रेट 47065 रुपए है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने का रेट 46877 रुपए है। 22 कैरेट वाले सोने का रेट 43112 रुपए है। 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 35299 रुपए पर है। वहीं चांदी की कीमत 68348 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है।

इसी तरह चांदी की कीमत भी 1,709 रुपए की गिरावट के साथ 69,000 के नीचे आ गई है। चांदी का भाव गिर कर 68,798 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया जो एक दिन पहले बुधवार को 70,507 रुपये पर बंद हुआ था।

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाने के दिए संकेत

अमरिकी फेडरल रिजर्व से मिले संकेतों के मुताबिक वह जल्दी ही ब्याज दरें बढ़ा सकता है। इसके बाद वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, चांदी 26.89 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई थी। फेडरल रिजर्व द्वारा अपनाए गए रुख के कारण प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती आई जिससे सोने में बिकवाली बढ़ गई।

Web Title: Gold and Silver Rate: Gold fell by Rs 9000 from all time high

Updated on:
25 Jun 2021 08:02 pm
Published on:
25 Jun 2021 07:55 pm
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस