Share Market News

Gold and Silver Rate Today : करीब 400 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी गिरावट

वायदा बाजार में Gold 45430 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा Silver गिरावट के साथ 40970 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची अमरीका-यूरोप के बाजारों में Gold And Silver Price में गिरवट

2 min read
May 05, 2020
Gold and Silver Rate Today 5 May 2020, Gold and Siver Price in India

नई दिल्ली। भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में आज सोना और चांदी सस्ता दिखाई दे रहा है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो दुनियाभर के इक्विटी बाजारों में आज तेजी की वजह से सोने और चांदी की कीमत में दबाव देखने को मिल रहा है। बात भारत वायदा बाजारों की करें तो सोने के दाम करीब 400 रुपए तक सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में करीब 300 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है। अमरीका, लंदन और यूरोपीय बाजारों में भी सोना सस्ता हुआ है। जिसका असर भी भारतीय वायदा बाजार में देखने को मिल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं।

भारत में सोना हुआ सस्ता
मौजूदा समय में भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर जून अनुबंध सोना 377 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 45430 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना करीब 300 रुपए की गिरावट के साथ 45527 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला हुआ था। जबकि सोमवार को कारोबार बंद होने के दौरान सोने के दाम 45807 रुपए प्रति दस ग्राम पर थे। वहीं बात जुलाई अनुबंध चांदी की करें तो तो समान समय में चांदी 274 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 40970 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि चांदी 41244 रुपए प्रति किलो पर सपाट स्तर पर खुले थे। कल बाजार इसी दाम पर बंद हुए हैं।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी
वहीं बात विदेशी बाजारों की करें तो वहां पर भी सोना और चांदी दबाव में दिखाई दे रहे हैं। अमरीकी बाजारों की बात करें तो सोना 6.70 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,706.60 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं यूरोपीय बाजार में सोना 4.41 यूरो प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,555.85 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं लंदन के बाजारों में सोना 3.22 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,364.10 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। बात चांदी की करें तो तीनों ही बाजारों में सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में चांदी 14.81 डॉलर प्रति ओंस, यूरोप में 13.54 यूरो और लंदन में 11.85 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहे हैं।

Updated on:
05 May 2020 01:39 pm
Published on:
05 May 2020 01:38 pm
Also Read
View All