7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Today: मेटल, आईटी और ऑटो सेक्टर में गिरावट से टूटा बाजार, जानिए किन शेयरों में हुआ अधिक नुकसान

Stock Market Fall: बाजार में आज सबसे अधिक गिरावट मेटल सेक्टर में दर्ज हुई। निफ्टी मेटल में 2.33 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी गिरावट दर्ज हुई है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 07, 2026

Stock Market Today

शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.59 फीसदी या 429 अंक गिरकर 72,638 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.76 फीसदी या 173 अंक की गिरावट के साथ 22,603 पर बंद हुआ है। इससे पहले हफ्ते के पहले दोनों दिन बाजार में तेजी दर्ज हुई थी।

मेटल, ऑटो और IT सेक्टर में गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 2.33 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.58 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.34 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.89 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.43 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.77 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.26 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.88 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 1 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.69 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.08 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई सबसे अधिक गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
टाइटन4,377.00-3.80%
अडानी एंटरप्राइजेज2,743.00-3.75%
हिंडाल्को910.85-3.15%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)378.30-2.35%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,230.00-2.35%
इंफोसिस992.00-2.16%
एशियन पेंट्स2,372.10-2.15%
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)2,800.00-1.93%
अडानी पोर्ट्स1,750.10-1.87%
एलएंडटी3,701.50-1.82%
श्रीराम फाइनेंस948.00-1.77%
टाटा स्टील175.64-1.71%
पावर ग्रिड253.05-1.61%
ग्रेसिम2,921.10-1.61%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,185.00-1.61%
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज
कोटक महिंद्रा बैंक440.00+1.88%
बीएसई3,356.00+1.54%
भारती एयरटेल1,833.90+1.29%
आईसीआईसीआई बैंक1,357.50+1.09%
कोल इंडिया414.50+0.69%
मैक्स हेल्थकेयर908.00+0.61%
एचडीएफसी लाइफ546.05+0.39%
बजाज फाइनेंस963.85+0.08%
अपोलो हॉस्पिटल्स7,917.00+0.03%
सोर्स- एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)