Share Market News

सोने-चांदी में पांच दिन बाद आई तेजी, ये रहा आज का भाव

चीन में जीडीपी के कमजोर आंकड़े आने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट से डॉलर पर दबाव बना। इससे सोने में चमक लौट आई।

2 min read
Jul 16, 2018
Gold and Silver
सोने-चांदी में पांच दिन बाद आई तेजी, ये रहा आज का भाव

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सुधार से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना पांच दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए चमककर 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 35 रुपए की तेजी में 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चीन में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के कमजोर आंकड़े आने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही तथा डॉलर पर दबाव बना। दोनों कारकों से सोने में चमक लौट आई। शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों ने सुरक्षित धातु सोने में पैसा लगाया। डॉलर के कमजोर रहने से भी आम तौर पर पीली धातु मजबूत होती है। विदेशों में आज सोना हाजिर 2.45 डॉलर की बढ़त में 1,244.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी तीन डॉलर की तेजी के साथ 1,244.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर मजबूत होती हुई 15.82 डॉलर प्रति औंस पर रही।

डॉलर के मजबूत होने से बढ़े सोने के दाम, चांदी में भी रही तेजी

स्थानीय बाजार में पांच दिन टूटने के बाद सोना स्टैंडर्ड 60 रुपए की बढ़त में 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। डॉलर की तुलना में रुपए में आई गिरावट से भी पीली धातु के दाम बढ़े हैं। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 31 हजार रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर स्थिर रही। चांदी में भी मामूली बढ़त दिखी। चांदी हाजिर 35 रुपए चढ़कर 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 120 रुपए मजबूत होती हुई 39,165 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए फिसलकर क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,150

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,000

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,950

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,165

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

Published on:
16 Jul 2018 03:33 pm
Also Read
View All
Why Stock Market Rise Today: 736 पॉइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, रियल एस्टेट और ऑटो शेयर उछले, जानिए आज की तेजी के 5 बड़े कारण

Vedanta Demerger: लिस्ट होते ही एल्युमिनियम और ऑयल एंड गैस कंपनियों में लगा लोअर सर्किट, उधर वेदांता आयरन एंड स्टील में आया बड़ा उछाल

US Iran Peace Deal से शेयर बाजार में जश्न का माहौल, 1200 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, जानिए कहां दिखी सबसे ज्यादा तेजी

Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP