स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए की गिरावट के साथ 31,090 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया, जो 08 फरवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतना ही फिसलकर 30,940 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर टिकी रही। चांदी की औद्योगिक माँग कमजोर रहने से चांदी हाजिर 115 रुपए टूटकर 39,915 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चाँदी वायदा 220 रुपए की गिरावट के साथ 39,045 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए चमककर क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।