Share Market News

अक्षय तृतीया के एक दिन बाद सोना 180 रुपए महंगा,चांदी 95 रुपए चमकी

सोने के दाम 180 रुपए चमककर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर चांदी की कीमत भी 95 रुपए चमककर 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर चमककर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पहुंचे सोने के दाम

2 min read
May 08, 2019
अक्षय तृतीया के एक दिन बाद सोना 180 रुपए महंगा,चांदी 95 रुपए चमकी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच कम भाव पर हुई लिवाली के दम पर बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 180 रुपए चमककर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। इस दौरान चांदी की कीमत भी 95 रुपए की बढ़त बनाती हुई 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी के दाम
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 2.03 डॉलर की बढ़त में 1,286.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। जून का अमरीकी सोना वायदा 1.80 डॉलर चढ़कर 1,287.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन के बीच बढ़े विवाद के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ गया है। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 14.91 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के दाम
वैश्विक तेजी के बीच स्थानीय मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 180 रुपए महंगा होकर एक मई के बाद के उच्चतम स्तर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,680 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी में बढ़त रही। चांदी हाजिर 95 रुपए की तेजी में 38,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची। चांदी वायदा 220 रुपए की गिरावट में 37,105 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बिके।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,850
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,680
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,220
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,105
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
08 May 2019 03:24 pm
Also Read
View All