Share Market News

सोने में मामूली गिरावट-चादी मजबूत, ये रहे आज के भाव

सोना-चांदी समाचार: 09 अगस्त 2018 गुरुवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी रही।

2 min read
Aug 09, 2018
Gold and Silver
Gold and silver price

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर बने दबाव के कारण गुरुवार 09 अगस्त 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना पांच रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30,560 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी 55 रुपए चमककर 38,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 1.05 डॉलर टूटकर 1,212.35 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की गिरावट में 1,221 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के महंगा होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 15.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी में 55 रुपए की बढ़त

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड पांच रुपए टूटकर 30,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 30,410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। चांदी में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 55 रुपए चमककर 38,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर और चांदी वायदा 105 रुपए चढ़कर 38,020 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,565

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,415

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,915

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,965

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

ये भी पढ़ें--

Published on:
09 Aug 2018 03:11 pm
Also Read
View All
Vedanta Group के किस शेयर पर सबसे ज्यादा रहेगी बाजार की नजर, क्या कर्ज बढ़ाएगा चिंता? एक्सपर्ट्स से समझिए

IPO आने से पहले ही ग्रे मार्केट में 30% का मुनाफा, इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में मिलेंगे पैसा लगाने के 7 ऑप्शन, जानिए GMP

Stock Market Outlook: क्या टिकी रहेगी बाजार में बीते हफ्ते आई तेजी? US Fed से लेकर खाड़ी युद्ध तक ये 5 फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

Post Office Vs Stock Market: पिछले 2 साल में पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी स्कीम्स जितना रिटर्न भी नहीं दे पाया शेयर बाजार, देखिए ये आंकड़े

Multibagger Stock: सिर्फ 3 हफ्ते में 1 लाख के कर दिए 2 लाख, आज भी लगा अपर सर्किट, जानें Amrapali Industries का रेवेन्यू और मुनाफा