नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बाद भी दिल्ली सर्राफा बाजार में दो दिनों से तेजी पर बना हुआ सोना मंगलवार 07 अगस्त 2018 को 30,585 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं औद्योगिक मांग उतरने से चांदी 200 रुपए टूटकर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशों में सोना हाजिर 4.95 डॉलर चमककर 1,213 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 3.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,221.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि तकनीकी कारणों से मांग में मामूली सुधार के कारण सोना मजबूत हुआ है। चीन और दक्षिण पूर्व एशिया से कम भाव पर थोड़ी मांग आ रही है। हालांकि, मजबूत डॉलर का दबाव अभी सोने पर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.16 डॉलर फिसलकर 15.42 डॉलर प्रति औंस पर रही।