स्थानीय बाजार में ग्राहकी में मामूली सुधार से सोना स्टैंडर्ड 35 रुपए चमककर 30,585 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिवस है जब सोने में सुधार हुआ है। सोना बिटुर भी इतना ही चमककर 30,435 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। चांदी में भी मजबूती देखी गई चांदी हाजिर 100 रुपए मजबूत होकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 200 रुपए चमककर 38,270 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की बढ़त में क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।