
घोटालों के बाद एक बार फिर PNB को लगा 940 करोड़ का झटका, जानिए क्या है पूरा मामला
नर्इ दिल्ली। इसी साल फरवरी माह में पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14,000 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। अब एक बार फिर पीएनबी को करीब को करीब 9.4 अरब रुपए का बड़ी चपत लगी है। दरअसल जून माह की समाप्त तिमाही में पीएनबी को 9.40 अरब रुपए का घाटा हुअा है।
लगातार दूसरी तिमाही में हुआ नुकसान
ये लगातार दूसरी तिमाही है जिसमें पंजाब नेशनल बैंक को इतनी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक सरकारी क्षेत्र की देश की दूसरी सबसे बड़ी उधारकर्ता है। पिछले साल समान तिमाही में ही पीएनबी को करीब 3.43 अरब रुपए का लाभ हुआ था। इसके बारे में बैंक ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है। थाॅमसन राॅयटर्स में छपी 15 एनलिस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक को आैसतन 24.18 अरब रुपए का नुकसान हो चुका है।
एनपीए में आर्इ कमी
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पीएनबी का ग्रॉस एनपीए 18.38 फीसदी से घटकर 18.26 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में पीएनबी का नेट एनपीए 11.24 फीसदी से घटकर 10.58 फीसदी रहा है। रुपये में पीएनबी के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 86,620 करोड़ रुपये से घटकर 82,889 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में नेट एनपीए 48,684 करोड़ रुपये से घटकर 43,872 करोड़ रुपये रहा है।
दो कारोबारियों ने पहले ही दिया है 14 हजार करोड़ का झटका
पंजाब नेशनल बैंक परिसंपत्ति के आधाार पर भारत का चौथा सबसे बड़ा बैंक है। पीएनबी ने फरवरी में ही करीब 14 हजार करोड़ रुपए के घोटाले के बारे में जानकारी दी थी। बैंक ने कहा था कि फर्जी लेटर आॅफ अंंडरटेकिंग की मदद से इस घोटाले काे अंजाम दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी थे। मेहुल चोकसी आैर हीरा कारोबारी नीरव माेदी थे। इस मामले में देश की दो बड़ी जांच एजेंसियां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो आैर प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है। हाल ही में खबर आर्इ थी की मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली है।
Published on:
07 Aug 2018 02:40 pm
बड़ी खबरें
View AllPersonal Finance
कारोबार
ट्रेंडिंग
