7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकेश अंबानी की जियो को बड़ा झटका, इस बड़े मीडिया हाउस ने तोड़ा व्यवसायिक रिश्ता

मंगलवार को जी टीवी, जी सिनेमा, जी मराठी समेत जी के सभी 35 लाइव टीवी चैनल का प्रसारण जियो टीवी ऐप और जियो लाइव टीवी ऐप पर बंद हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 2:58 PM IST

mukesh ambani

मुकेश अंबानी की जियो को बड़ा झटका, इस बड़े मीडिया हाउस ने तोड़ा व्यवसायिक रिश्ता

नर्इ दिल्ली। मुकेश अंबानी की जियो इंफोकाॅम को बड़ा झटका लगा है। एक बड़े मीडिया हाउस ने जियो के साथ व्यवसायिक रिश्ता तोड़ा है। ये मीडिया हाउस आैर कोर्इ नहीं सुभाष चंद्रा का जी एंटरटेंमेंट एंटरप्राइजेज है। जिसके तहत जी ने 35 लाइव टीवी चैनल्स और 2 लाख घंटे से ज्यादा के वीडियो-ऑन-डिमांड कंटेंट को हटा लिया है। इस पूरे मामले में दोनों ही कंपनियों ने चुप्पी साध रखी है। जानकारों की मानें तो दोनों कंपनियों के बीच कमर्शियल एग्रीमेंट पर सहमति नहीं बन सकी है।

जी ने जियो से हटाए सभी चैनल
प्राप्त जानकारी के अनुसार जी ने 6 अगस्त को रिलायंस जियो के साथ 2016 में साइन हुए मल्टी-ईयर डील को रद्द कर दिया है। मंगलवार को जी टीवी, जी सिनेमा, जी मराठी समेत जी के सभी 35 लाइव टीवी चैनल का प्रसारण जियो टीवी ऐप और जियो लाइव टीवी ऐप पर बंद हो गया है। जी ने इसके साथ ही नॉन-एयर शो और मूवी समेत दूसरे लाइब्रेरी कंटेंट भी हटा लिए हैं।

जियाे से बेहतर एग्रीमेंट चाहती थी जी
जानकारों की मानें तो कुछ कमर्शियल मुद्दों की वजह से दोनों कंपनियों को अलग होना पड़ा है। प्रापत जानकारी के अनुसार जियाे के पास मौजूदा समय में 21.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। जिसकी वजह से जी जियो से बेहतर कमर्शियल एग्रीमेंट्स चाहती थी, जिसके लिए जियो तैयार नहीं थी।

दोनों कंपनियों ने साधी हुर्इ है चुप्पी
जियो के प्रवक्ता की मानें तो कंपनी सभी कंपनियों के साथ इस तरह काम कर रही है, जिससे कंज्यूमर्स, ब्रॉडकास्टर्स सहित सबको फायदा हो। लेकिन जियो ने अभी तक जी से जुड़े मामले की कोर्इ पुष्टि नहीं की है। वहीं, जी एंटरटेनमेंट ने इस मामले किसी तरह की कोर्इ टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्री की एजीएम में मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या 21.5 करोड़ हो गर्इ है। एक रिपोर्ट की मानें तो अगले दो सालों में इसकी संख्या दोगुनी के आसपास पहुंच जाएगी।