Share Market News

गहराती आर्थिक मंदी से सोने में निखार, पहली बार भाव 47000 रुपए के पार

वायदा बाजार में सोने के दाम पहली बार 47000 रुपए के पार पहुंचे मौजूदा समय में सोना में देखने को मिल रहा है 333 रुपए की तेजी चांदी के दाम में 138 रुपए का उछाल, 44325 रुपए तक पहुंचे दाम
2 min read
Gold Price Today
Gold prices rise due to economic slowdown, price crossed Rs 47000

नई दिल्ली।कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। निवेशकों का नुकसान इक्विटी मार्केट में बढ़ता जा रहा है, जो कि आर्थिक मंदी की ओर संकेत दे रहा है। इसी वजह से दुनियाभर के निवेशक सोने की ओर भाग रहे हैं। जिसकी वजह से दुनिया में सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर आ गए हैं। बात भारत की करें तो भारतीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव पहली बार 47000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। वैश्विक बाजार में सोने में आई जोरदार तेजी से घरेलू वयदा बाजार में सोना फिर नई उंचाई पर चला गया है। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण का घरेलू हाजिर बाजार बंद है, मगर वायदा बाजार में सोना लगातार नए शिखर को छूता जा रहा है।

सोना 47 हजार रुपए के पार
दोपहर 14.45 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने के जून अनुबंध में पिछले सत्र से 345 रुपए यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 47055 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव 47099 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उछला जोकि अब तक का सबसे उंचा स्तर है। वहीं, चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 169 रुपए की बढ़त के साथ 44200 रुपए प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 44325 रुपए प्रति किलो तक उछला।

विदेशी बाजारों में सोना उछला
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के जून अनुबंध में पिछले सत्र से 17.15 डॉलर यानी 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 1757.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले सोने का भाव कॉमेक्स 1760 डॉलर प्रति औंस तक उछला। वहीं, चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 2.01 फीसदी की तेजी के साथ 15.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था। कमोडिटी बाजार के जानकारों ने बताया कि कोरोना के कहर से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर छायी मंदी की आशंकाओं से सोना निवेशकों का पसंदीदा इन्वेस्टमेंट टूल यानी निवेश का उपकरण बना हुआ है। लिहाजा महंगी धातुओं के दाम में तेजी का रुख बना हुआ है।

Updated on:
16 Apr 2020 03:01 pm
Published on:
16 Apr 2020 02:59 pm
Also Read
View All
Share Market: सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटा, IT और मेटल शेयरों में बिकवाली, जानिए इस गिरावट के 5 बड़े कारण

US Fed Rate Hike: अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों से सोमवार को सोने और शेयर मार्केट में बड़े फेरबदल की आशंका, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Kwick Forensic Solutions IPO: पहले ही दिन करीब 3 गुना भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट में दिख रहा 71% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Tata Power Share Price 27 August: 4% से ज्यादा टूटा शेयर, कंपनी को लगा 490 मिलियन डॉलर का झटका, जानिए क्या है पूरा मामला

Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात