आईटी शेयरों में गिरावट
आज आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। इंफोसिस 2.99 फीसदी और विप्रो 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं टेक महिंद्रा के शेयरों में 2.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। एनटीपीसी 3.23 और टाटा स्टील के शेयरों में 2.82 फीसदी की गिरावट है। वहीं दूसरी ओर यूपीएल 1.70फीसदी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 0.55 फीसदी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 0.37 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.31 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.27 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।