फेड रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों को सपाट रखने के बाद सोना और चांदी हुआ सस्ता घरेलू बाजार में दो घंटे के बारे में सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर हुआ सस्ता, चांदी 550 रुपए सस्ती
नई दिल्ली। अमरीकी फेड रिजर्व ( American Fed Reserve ) द्वारा कोरोना काल में नीतिगत ब्याज दरों को फ्लैट रखने का असर सोना और चांदी के दाम ( Gold And Silver Price Today ) में देखने को मिल रहा है। जहां अमरीकी वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोना और चांदी ( Gold And Silver Price ) सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी के दाम ( Gold And Silver Price Slip ) में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के दाम ( Gold Price Today ) तो आज रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचकर सस्ता हुआ है। चांदी की कीमत में गिरावट ( Silver Price Down ) ज्यादा देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो फेड रिजर्व की मीटिंग में इकोनॉमी को लेकर पॉजिटिव बयान दिए गए हैं। वहीं ब्याज दरों को भी सपाट रखा है। जिसकी वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से आज निवेशकों का रुझान इक्विटी बाजारों की ओर ज्यादा और मेटल और गोल्ड मार्केट की ओर कम देखने को मिल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि मौजूदा समय में अमरीका से लेकर भारत के वायदा बाजारों में सोना और चांदी के दाम कितने हो गए हैं।
विदेशी बाजारों में सपाट सोना और चांदी के दाम
भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे कॉमेक्स पर सोने और चांदी के दाम पूरी तरह से फ्लैट नजर आ रहे हैं। पहले बात सोने की करें तो 1978 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी के दाम24.17 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। लंदन में सोना 5 पाउंड की गिरावट के साथ 1511 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 18.49 पाउंड प्रति ओंस पर फ्लैट है। यूरोपीय बाजारों में सोना 6 यूरो की गिरावट के साथ 1666 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 20.39 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।
घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर से नीचे उतरा
घरेलू बाजार की बात करें तो आज लगातार 10वें दिन सोने के दाम की शुरुआत तेजी के साथ हुई और बुधवार के मुकाबले करीब 200 रुपए प्रति 10 की बढ़त के साथ 53390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुले और कुछ ही देर बाद 53429 रुपए प्रति 10 ग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन कुछ ही देर बाद सोने के दाम में गिरावट आनी शुरू हो गई और रिकॉर्ड स्तर से दाम नीचे आ गए। सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सोने के दाम 125 रुपए की गिरावट के साथ 53062 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
चांदी के दाम में भारी गिरावट
वहीं बात चांदी की करें तो आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार के मुकाबले आज16 रुपए की तेजी के साथ चांदी दाम 65370 रुपए प्रति प्रति किलोग्राम पर खुले थे, लेकिल बाजार में जल्द ही बिकवाली शुरू हो गई। जिसकी वजह से वायदा बाजार में चांदी के दाम सुबी 11बजकर 15 मिनट पर 826 रुपए की गिरावट के साथ 64528 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। जबकि बुधवार को चांदी के दाम 65354 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे।
क्या कहते हैं जानकार
एजेंल ब्रोकिंग डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट ( कमोडिटी एंड रिसर्च ) कहना है कि फेड रिजर्व की मीटिंग में उम्मीद की जा रही थी कि 15 से 25 आधार अंकों की ब्याज दरों में कटौती जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और इकोनॉमी को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन दियौ। जिसका असर सोने और चांदी के दाम में विदेशी और घरेलू बाजार दोनों में देखने को मिल रहा है। वैसे आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिल सकती है। क्योंकि सोना और चांदी की कीमत को सपोर्ट करने वाले सेंटीमेंट्स अभी भी कायम हैं।