Share Market News

Gold And Silver Price : लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट

विदेशी बाजारों में Gold And Silver Price में देखने को मिल रही है गिरावट भारतीय वायदा बाजार में भी Gold Price में देखने को मिल रही है मुनाफावसूली
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 7:51 PM IST
gold_and_silver_price_today.jpg
Gold Rate Today 3rd June 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। यूरोपीय बाजारों से लेकर अमरीकी और भारतीय बाजार में भी सोना और चांदी के दाम में दबाव देखने को मिल रहा है। जानकारों की बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी के दाम में मजबूती देखने को मिल रही है, ऐसे में अब दो दिनों में कीमत धातुओं में प्रोफिट बुकिंग देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि दोनों धातुओं में किस तरह के दाम देखने को मिल रहे हैं।

सोना और चांदी की कीमत में गिरावट
भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी के दाम में गिरासवट देचाने को देख्खने को मिल रही है। पहले बात सोने की करें तो शाम 6 बजकर 35 मिनट पर सोना 270 रुपए की गिरावट के साथ 46288 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते दो दिनों में सोने के दाम में 1000 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिल चुकी है। आज सोना सुबह 46468 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था।

वहीं बात चांदी की करें तो दो दिनों में चांदी 2 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल चुकी है। शाम 6 बजकर 35 मिनट चांदी 485 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 486600 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी आज 200 रुपए की गिरावट के साथ 48904 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी।

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी हुआ धड़ाम
वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। पहले बात न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार की करें तो सोना 201डॉलर की गिरावट के साथ 1713 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

वहीं चांदी की कीमत करीब एक फीसदी की गिरावट देख्खने को मिल रही है, जिसकी वजह से दाम 18 डॉलर प्रति ओंस हो गए हैं। वहीं यूरोपीय बाजार में सोना 24 यूरो की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जिसकी वजह से दाम 1523 यूरो प्रति ओंस हो गए हैं। जबकि चांदी 16 यूरो पर कारोबार कर रही है। लंदन के बाजार में सोना करीब 18 पाउंड की गिरावट के साथ 1359 पाउंड पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 14 पाउंड पर कारोबार कर रही है।

क्या कहते हैं जानकार
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट रिसर्च एंड कमोडिटी अनुज गुप्ता के अनुसार बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी के दाम में लगातार तेजी दिख रही थी, जिसके बाद दो दिनों से मुनाफावसूली दिख रही है। अनुज गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी में निवेश करने के बेहतर मौके बन रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को परेशान होने की जरुरत नहीं है।

Updated on:
3 Jun 2020, 7:51 PM IST
Published on: