नई दिल्ली। पीएम केयर्स फंड ( PM Cares Fund ) के मुद्दे पर घिरी केंद्र सरकार ( Central Govt ) को बड़ा झटका लगा है। नागपुर हाईकोर्ट ( Nagpur High Court ) ने केंद्र सरकार दो हफ्तों में यह बताने को कहा है कि सरकार इस फंड का रुपया कैसे इस्तेमाल करेगी। साथ इस पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ( PM Cares Fund Trust ) के लिए बनाए गए सदस्यों में समाज के प्रतिष्ठित तीन लोगों को अभी तक शामल क्यों नहीं किया गया? यह याचिका वकील अरविंद वाघमारे ने डाली थी। जिसके बाद नागपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुनील शुक्रे और न्यायाधीश अनिल किलोर ने केंद्र सरकार, वित्त मंत्री ( Finance Minister ), रक्षा मंत्री ( Defence Minister ), विभागीय आयुक्त ( Departmental Commissioner ), जिलाधिकारी ( Collector ) और मनपा आयुक्त को नोटिस भेजा है।