6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI ने Savings Account से लेकर FD तक की ब्याज दरों में की कटौती

State Bank od India ने लगातार दूसरे महीने Interest Rates कम कर दिया झटका SBI ने ग्राहकों के लिए Interest Rates को 3.3 फीसदी से कम करके 2.9 फीसदी कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 3 Jun 2020, 12:08 PM IST

State Bank of India

SBI cuts interest rates from Savings Account to FD

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India ) की ओर से सेविंग अकाउंट ( SBI Saving Account ) से लेकर फिक्स्ड डिपोजिट ( Fixed Deposit ) और तमाम बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती की है। यह लगातार दूरा मौका है जब एसबीआई ( SBI ) की ओर से ब्याज दरों में कटौती की है। इस कदम से एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका लगेगा। जानकारी के अनुसार देश के सबसे बड़े बैंक ने अब बचत बैंक खातों पर मिलने वाली सालाना ब्याज दरों को 0.05 फीसदी से घटाकर 2.70 फीसदी कर दिया गया है। बता दें बैंक की ओर से सेविंग खातों के लिए दो स्लैब बनाए गए थे, जिसमें एक लाख रुपए और एक लाख से ज्यादा तक के स्लैब शामिल थे। अप्रैल में एसबीआई बैंक ( SBI Bank ) ने हर स्लैब में बचत बैंक खाते पर ब्याज दर को 0.25 फीसदी से कम करके 2.75 फीसदी कर दिया था।

कैसे पाएं अपने Tax Refund का रुपया, Income Tax Department ने बताया तरीका

एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरें की कम
- एसबीआई ने ग्राहकों के लिए ब्याज दरों को 3.3 फीसदी से कम करके 2.9 फीसदी कर दिया है।
- सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 3.8 फीसदी से घटाकर 3.4 फीसदी कर दिया है।
- पिछले सप्ताह एफडी पर भी बढऩे वाली ब्याज दरों को घटाने का ऐलान किया था।
- इस दौरान हर अवधि की हुई एफडी पर ब्याज दरों को 0.40 फीसदी तक घटा दिया था।
- एसबीआई ने 1 से 2 साल तक की एफडी पर भी नई ब्याज दरें लागू की हैं।
- बैंक ने आम ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 5.5 फीसदी से घटाकर 5.1 फीसदी कर दिया हैं।
- सीनियर सिटीजन के लिए यही ब्याज दरें 6 फीसदी से कम करके 5.6 फीसदी कर दी हैं।
- 2 से 3 साल तक की एफडी पर भी बैंक ने नई ब्याज दर की घोषणा करते हुए ब्याज दर 5.5 फीसदी से कम करके 5.1 फीसदी तक कर दिया है।
- सीनियर सिटीजन के लिए ये ब्याज दरें 6 फीसदी से गिराकर 5.6 फीसदी तक कर दिया है।
- 3 से 5 साल तक की एफडी कराने वालों पर नई ब्याज दरों के मुताबिक इसे 5.7 फीसदी से घटाकर 5.3 फीसदी कर दिया है।
- सीनियर सिटीजन के लिए इस ब्याज दर को 6.2 फीसदी करके 5.8 फीसदी कर दिया है।
- बैंक ने 5 से 10 साल तक की एफडी कराने वालों पर भी ब्याज दरों को 5.7 फीसदी से कम करके 5.4 फीसदी तक कर दिया है।
- सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 6.5 फीसदी से घटाकर 6.2 फीसदी तक कर दिया है।