7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nisarga Cyclone के आगे नहीं झुका बाजार, Nifty गया 10 हजार अंकों के पार

Share Market में लगातार छठे दिन देखने को मिल रही है तेजी Nifty 50 121 अंकों की तेजी के साथ 10100 अंकों को कर गया पार विदेशी बाजारों से मिल रहे हैं अच्छे संकेत, घरेलू संकेतों का असर नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 3 Jun 2020, 10:29 AM IST

Share Market

Market did not bow down to Nisarga Cyclone, Nifty crossed 10000 mark

नई दिल्ली। मुंबई में निसर्ग तूफान ( Nisarga Cyclone ) आने की खबरों को धता बताते हुए भारतीय शेयर बाजार ( Indian Share Market ) ने लगातार छठे दिन शानदार ओपनिंग की और सेंसेक्स ( Sensex ) 34 हजार के पार भाग गया। वहीं निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) भी 10 हजार से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आंकड़ों की मानें तो इस तेजी के बाद बाजार तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जानकारों की मानें तो अदानी ग्रुप ( Adani Group ) की आज बोर्ड मीटिंग है। ग्रुप अपनी कंपनियों को डीलिस्ट करने के बारे में विचार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर रिलायंस के राइट्स इश्यू ( Reliance Rights Issue ) का आज आखिरी दिन है। ऐसे में बाजार के लिए आज काफी अहम दिन रहने वाला है।

बाजार में शानदार तेजी
आज शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 386 अंकों की तेजी के साथ 34211.60 अंकों पर कारोबार रकर रहा है। जबकि आज तेजी 500 से ज्यादा अंकों की भी देख्खने को मिली है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 121 अंकों की तेजी के साथ 10100 अंकों पर कारोबार कर रहा है। छोटी और मझौली कंपनियों की ओर से भी अच्छा सपोर्ट देखने को मिल रहा है। बीएसई स्मॉल कैप करीब 201 अंकों की तेजी के साथ करोबार कर रहा है। वहीं बीएसई मिड-कैप 157 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। जबकि सीएनएक्स मिडकैप 194 अंकों की बढ़ते देखने को मिल रहे हैं।

GST Council Meet: Late fees पर करोड़ों कारोबारियों को मिल सकती है राहत

आईटी और टेक को छोड़ इंडेक्स में तेजी
बात सेक्टोरल इंडेथ्क्स की बात करें तो आईटी और टेक को छोड़ सभी में तेजी देखने को मिल रही है। आईटी सेक्टर 19 अंक और टेक 21 अंकों की गरिावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई ऑटो 218 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी क्रमश: 730 और 639 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स 234 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 405 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई एफएमसीजी 77, बीएसई हेल्थकेयर 114, बीएसई मेटल 72, तेल और गैस 150 और बीएसई पीएसयू 59 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो बजाज फाइनसर्व करीब 6 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस में 5 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा है। एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स में करीब 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट वाले शेयरों की करें तो भारती इंफ्राटेल के शेयरों में 2.35 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं भारती एयरटेल, विप्रो, हिंदुस्तान यूनीलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के शेयरों में एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।