Share Market News

Gold Price Today : जानिए New York से New Delhi तक कितने हो गए हैं Gold और Silver के दाम

भारतीय वायदा बाजार में Gold Price में मामूली तेजी, Silver सपाट स्तर पर विदेशी बाजारों में Gold And Silver Price सपाट स्तर पर कर रहे हैं कारोबार

2 min read
Jun 09, 2020
Gold Rate Today 9th June 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। कल की तेजी के बाद सोने और चांदी के दाम सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। विदेशी बाजारों में दाम जैसे ठहर से गए हैं। जानकारों की मानें तो दुनियाभर के बाजार फेड रिजर्व की बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सभी को इस बात कर इंतजार है कि ब्याज दरें कम होती हैं या फिर से सपाट स्तर पर ही रहती हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आज न्यूयॉर्क से नई दिल्ली तक सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं।

भारतीय वायदा बाजार में सोने और चांदी के दाम
भारतीय वायदा बाजार में सोने और चांदी के हल्की बढ़त के साथ सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। पहले बात सोने की करें तो दोपहर 1 बजकर 10 मिनट में सोने के दाम 73 रुपए की बढ़त के साथ 46174 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सुबह सोना 46075 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। जबकि सोमवार रात को सोना 11 बजकर 30 मिनट पर 46101 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बात चांदी की करें तो आज एक बजकर 30 मिनट पर चांदी 2 रुपए की बढ़त के साथ 48187 रुपए प्रति किलोग्राम पर सपाट स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि आज सुअह 9 बजे चांदी 48100 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। जबकि सोमवार रात को चांदी 48185 रुपए प्रति किलोग्राम बंद हुई थी।

विदेशी बाजार में सोना और चांदी सपाट
वहीं बात विदेशी बाजारों में सोने और चांदी के दाम सपाट स्तर पर कारोबार कर रही है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में सोना करीब 3 डॉलर की तेजी के साथ 1708 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी करीब 18 डॉलर प्रति ओंस के साथ सपाट है। यूरोपीय बाजारों में सोना करीब 7 यूरो की तेजी के साथ 1511 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी करीब 16 यूरो पर सपाट दिखाई दे रही है। वहीं लंदन में सोने के दाम में करीब 8 पाउंड की तेजी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी करीब 14 पाउंड के साथ सपाट दिखाई दे रही है।

Updated on:
09 Jun 2020 02:11 pm
Published on:
09 Jun 2020 02:04 pm
Also Read
View All