4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट में तनाव कम हुआ तो घट गए सोने के हाजिर भाव, जानिए आपके शहर में क्या हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today 4th August 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की उम्मीदें बढ़ी हैं। इससे सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में थोड़ा कमजोर हुआ है। यही कारण है कि घरेलू हाजिर बाजार में सोना लाल निशान पर है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 04, 2026

Gold Price Today

Gold Price में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों मे आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 220 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड इस समय 200 रुपये गिरकर 1,32,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 160 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की बात करें, तो यह बिना किसी बदलाव के साथ 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव थोड़ा कम हुआ है। दोनों देशों के बातचीत की तरफ बढ़ने की उम्मीदें हैं। यही कारण है कि ब्रेंट क्रूड पिछले कुछ दिनों में काफी टूट गया है। यह आज सुबह 84.81 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड 80.92 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में थोड़ा कमजोर हुआ है।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,44,000₹1,32,000₹1,10,150
मुंबई₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
दिल्ली₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150
कोलकाता₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
बेंगलुरु₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
हैदराबाद₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
केरल₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
पुणे₹1,44,000₹1,32,000₹1,08,000
वडोदरा₹1,44,050₹1,32,050₹1,08,050
अहमदाबाद₹1,44,050₹1,32,050₹1,08,050
जयपुर₹1,44,150₹1,32,150₹1,08,150

MCX पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 0.64 फीसदी या 910 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की वायदा कीमत में भी भारी तेजी देखने को मिली है। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.54 फीसदी या 3345 रुपये की बढ़त के साथ 2,20,091 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखी गई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.64 फीसदी या 26 डॉलर की बढ़त के साथ 4,116.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.26 फीसदी या 10.53 डॉलर की बढ़त के साथ 4,064.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.30 फीसदी या 1.33 डॉलर की बढ़त के साथ 59.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.58 फीसदी या 0.92 डॉलर की बढ़त के साथ 59.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।