Share Market News

सोने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए 10 ग्राम के दाम

सोना चांदी समाचार: 14 अगस्त 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

2 min read
Aug 14, 2018
सोने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, इतने कम हो गए 10 ग्राम के दाम

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पिछले सत्र में कीमती धातुओं में हुई भारी गिरावट का असर मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार पर दिखा। मंगलवार 14 अगस्त 2018 को सोना 130 रुपए टूटकर 30530 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 335 रुपए फिसलकर 38715 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। तुर्की की मुद्रा लीरा में हुई भारी गिरावट के कारण निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रूख करने से डॉलर में आई तेजी के कारण पिछले सत्र में सोना हाजिर 1191.35 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक फिसल गया था। इस गिरावट के मद्देनजर मंगलवार को वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में तेजी रही, जिससे सोना हाजिर बढ़कर 1195 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सितंबर का अमरीकी सोना वायदा 1195.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर में भी तेजी रही और यह बढ़ते लेकर 15.03 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

स्थानीय बाजार में चांदी में भी 335 रुपए की गिरावट

ये भी पढ़ें

एक दिन बाद ही थमी सोने की तेजी, इतनी टूटी 10 ग्राम की कीमत

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 130 रुपए उतरकर 30,530 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरकर 30,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। सफेद धातु में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 335 रुपए लुढ़ककर 38,715 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 720 रुपए उतरकर 37,715 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे। कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में आई भारी गिरावट के कारण स्थानीय बाजार में कीमतें अधिक नीचे आ सकती थी, लेकिन भारतीय मुद्रा पर बने दबाव के कारण गिरावट कुछ कम रही। 15 अगस्त 2018 बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार बंद रहेगा।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,530

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,380

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,715

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,740

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

ये भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय मंदी से चमका सोने, एक सप्ताह में बढ़ गए इतने दाम
Published on:
14 Aug 2018 04:40 pm
Also Read
View All