27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिन बाद ही थमी सोने की तेजी, इतनी टूटी 10 ग्राम की कीमत

सोना-चांदी समाचार: 13 अगस्त 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट चांदी की कीमतों में तेजी रही।

2 min read
Google source verification
Gold and silver price

Gold and silver

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर ग्राहकी सुस्त रहने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए टूटकर 30660 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा, जबकि चांदी 50 रुपए चमक कर 39050 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। इस दौरान सोना हाजिर 8.15 डॉलर फिसलकर 1203.15 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सितंबर का अमरीकी सोना वायदा 7.7 डॉलर गिरकर 1204.4 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी 0.07 डॉलर गिरकर 15.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

स्थानीय बाजार में सोने में गिरावट

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 40 रुपए उतरकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। सोना बिटुर भी इतना ही गिरकर 30,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। सफेद धातु में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 50 रुपए की बढ़त में 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा, 490 रुपए चमककर 38,460 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की गिरावट लेकर क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,660

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,510

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,050

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,460

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

ये भी पढ़ें--

एयर इंडिया के लिए खुशखबरी, 10 हजार करोड़ का पैकेज देगी मोदी सरकार

गोल्ड इंडस्ट्री को होगा बड़ा फायदा, सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम

नौकरी चले जाने पर भी नहीं होगी कोई चिंता, सरकार की ये स्कीम आपकी करेगी मदद

एेतिहासिक निचले स्तर पर फिसला रुपया, डाॅलर के मुकाबले 78 पैसे टूटा भाव

ट्रंप ने कर दिया एेसा कांड कि इस देश के छूट गए पसीने

पेट्रोल की कीमताें पर लगी लगाम लेकिन डीजल से नहीं मिली राहत, ये हैं आज की दरें

खुशखबरीः आम जनता को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इन ट्रेनों के किराए में हुर्इ कटौती