9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन बाद ही थम गई सोने की गिरावट, इतने बढ़ गए 10 ग्राम के दाम

सोना-चांदी बाजार भाव: सोने-चांदी की कीमतों में बीते दो दिन से चल रही गिरावट शनिवार 11 अगस्त 2018 को थम गई। शनिवार को आभूषण निर्माताओं की मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई।

2 min read
Google source verification
Gold and silver price

दो दिन बाद ही थम गई सोने की गिरावट, इतने बढ़ गए 10 ग्राम के दाम

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार 11 अगस्त 2018 को सोना 180 रुपए चमककर डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 105 रुपए की तेजी में 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। डॉलर की तुलना में रुपए में शुक्रवार को आई गिरावट का असर भी आज बाजार में देखा गया। सोने का आयात आम तौर पर डॉलर में होता है। इसलिए, रुपए के कमजोर पड़ने से सोना महंगा हो जाता है। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर सोना हाजिर 1.95 डॉलर फिसलकर 1,211.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की गिरावट में 1,219.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.10 डॉलर टूटकर 15.29 डॉलर प्रति औंस रही।

सोना स्टैंडर्ड में 180 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 180 रुपए चढ़कर 30,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो एक अगस्त के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 30,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। सफेद धातु में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 105 रुपए की बढ़त में 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। हालांकि, चांदी वायदा 30 रुपए फिसलकर 37,970 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की मजबूती के साथ क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,700

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,550

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,000

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,970

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

ये भी पढ़ें--

100 रुपए की जगह ATM से निकला 500 रुपए की नोट, लोगों की हुर्इ बल्ले-बल्ले, निकाल लिए 3 लाख

नहीं बंद होगा 2000 रुपए के नोट, सरकार ने ले लिया है बड़ा फैसला

ग्रेटर नोएडा को दिवाली पर मिलेगा मेट्रो का तोहफा, दिल्ली-NCR के यात्रियों को होगा फायदा