31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरराष्ट्रीय मंदी से चमका सोने, एक सप्ताह में बढ़ गए इतने दाम

सोना-चांदी समाचार: बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी के बावजूद स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही। इसके उलट चांदी में गिरावट दर्ज की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 12 Aug 2018, 3:07 PM IST

Gold and silver price

अंतरराष्ट्रीय मंदी से चमका सोने, एक सप्ताह में बढ़ गए इतने दाम

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बीते सप्ताह डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा पर बने दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर 30700 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और इस दौरान चांदी 100 रुपए टूटकर 39 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट रही

समीक्षाधीन अवधि में अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर सोमवार को 1212.70 डॉलर प्रति औंस पर था, जो सप्ताहांत पर 2.05 डॉलर उतरकर 1210.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह से अमरीकी सोना वायदा सप्ताह के प्रारंभ पर 1220.40 डॉलर प्रति औंस पर था, जो शुक्रवार को 2.50 डॉलर फिसलकर 1217.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान चांदी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 15.35 डॉल प्रति औंस पर स्थिर रही।

स्थानीय बाजार में दिखा विपरीत रूख

इस अवधि में स्थानीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में विपरीत रूख देखा गया। सोना जहां बढत बनाने में सफल रहा, वहीं चांदी गिरकर बंद हुई। सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए की तेजी लेकर 30700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 30550 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। इस दौरान गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24600 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रही।

39 हजार रुपए प्रति किलो पर आई चांदी

चांदी में गिरावट देखी गई और चांदी हाजिर 100 रुपए गिरकर 39 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 37970 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। हालांकि, इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की तेजी लेकर क्रमश: 74 हजार रुपए और75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोला गया।

ये भी पढ़ें--

इस्लाम से तंग आकर पॉर्न स्टार बनी यह लड़की, अब हर महीने कमाती है लाखों रुपए

अगर आपके पास है ये खाता तो 15 अगस्त को मिल सकता है ये बड़ा तोहफा

शादी के बाद पैसो की बरसात 1000 करोड़ के पार पहुंच सकती है, विराट-अनुष्का की सालाना कमाई

केवल 1 रुपए से आप बंद करवा सकते हैं कोई भी पेट्रोल पंप, जानिए पूरा मामला