31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आपके पास है जनधन का खाता, तो पीएम मोदी 15 अगस्त पर आपको देने जा रहे है बड़ा तोहफा

मोदी सरकार ने 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की थी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लॉन्च किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 13 Aug 2018, 8:52 AM IST

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की थी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लॉन्च किया था। सभी लोगों का बैंक खाता खुलवाने के मकसद वाली इस वित्तीय समावेशन योजना का दूसरा चरण 15 अगस्त में पूरा होने जा रहा है।खबरों की माने तो इस 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में 32 करोड़ जनधन खाताधारकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान कर सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पीएमजेडीवाई के एक्सटेंशन के संबंध में घोषणा पीएम मोदी 15 अगस्त को कर सकते है।

दुगना हो सकती है ओवरड्राफ्ट

अधिकारी ने कहा, 'सरकार वित्तीय सेवाओं से वंचित तबकों के लिए इस स्कीम के तहत दूसरे फाइनैंशल प्रॉडक्ट्स को भी लाना चाहती है।' उन्होंने बताया कि ओवरड्राफ्ट अमाउंट में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। इस स्कीम में छह महीने तक खाते के संतोषजनक ढंग से ऑपरेशन के बाद 5000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की व्यवस्था है। यह सुविधा हर परिवार के केवल एक खाते के लिए है और इसमें भी परिवार की महिला को वरीयता दी जाती है। इस रकम को बढ़ाकर 10000 रुपये किया जा सकता है कि ताकि आपात स्थिति में लोगों को सहूलियत हो।

दुर्घटना बीमा की राशि हो सकती 1 लाख

अधिकारी ने कहा, 'इस पर चर्चा की जा रही है। उन खातों के लिए इस रकम को दोगुना किया जा सकता है, जो एक या एक से ज्यादा योजनाओं के जरिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर हासिल कर रहे हों।' सूत्रों के मुताबिक, सरकार इसके साथ ही आकर्षक लघु बीमा योजना की भी घोषणा कर सकती है, जिसमें रुपे कार्ड होल्डर्स को मिलने वाले मुफ्त दुर्घटना बीमा की राशि को 1 लाख रुपए से बढ़ाया जा सकता है।

32.25 करोड़ जनधन खाते खुले

पीएमजेडीवाई के तहत करीब 32.25 करोड़ लाभार्थी हैं।पिछले चार साल में इसके तहत 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले, जिनमें में कुल 80,674.82 करोड़ जमा हैं। सूत्रों के मुताबिक, योजना के लिए अब नए लक्ष्य तय किए जाने हैं और इनकी घोषणा के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह सबसे अच्छा अवसर होगा।सरकार 2019 के चुनाव से पहले जनता को लुभाने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई है। क्योंकि सरकार के पांच साल पूरे होने वाले है तो सरकार जनता को अपनी तरफ लुभाने के लिए योजनाओं में तरह-तरह के बदलाव कर रही हैं। ऐसे में सरकार जनता को अपनी कामयाबी गिनवाने में लगी हैं।