31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS खजुराहो में PM और CM को एेसे दी जान से मारने की धमकी, फिर ये हुआ

फेसबुक पोस्ट में कमेंट्स कर धमकी के साथ कहे अपशब्द
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Samved Jain

•

Updated: 12 Aug 2018, 12:05 PM IST

छतरपुर। खजुराहो निवासी एक युवक की सामाजिक विषय वाली फेसबुक पोस्ट पर एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गोली मार देने की धमकी भरा कमेंट्स किया है। इस मामले के सामने आने के बाद शुक्रवार की रात ही खजुराहो थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई। मामला तूल पकड़ते ही शनिवार को खजुराहो पुलिस ने पीएम-सीएम को धमकी देने वाले आरोपी राजू अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश कर रही है। इस घटना के दो दिन पहले ही सिवनी जिले में रहने वाले दो सगे भाइयों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी दी थी।

जानकारी के अनुसार खजुराहो निवासी युवक कालीचरण अहिरवार ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पर एक सामाजिक पोस्ट डाली थी। इसी पोस्ट में लोग कमेंट्स कर रहे थे। इसी दौरान राजनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक राजू अहिरवार डीके ने आपत्तिजनक कमेंट्स लिखना शुरू कर दिया। उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द, गालियां लिखते हुए गोली चलाकर जान से मारने तक की बात लिख दी। इन कमेंट्स को पढऩे के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते यह पोस्ट और कमेंट्स वायरल होने लगी। इसी दौरान रात में ही कुछ लोगों ने खजुराहो थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शनिवार की सुबह भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राधे द्विवेदी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजू अहिरवार के खिलाफ धारा 294 और 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। बताया गया है कि वह खजुराहो में रहता है, लेकिन मूल रूप से गांव का निवासी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले सिवनी जिले में रहने वाले दो सगे भाईयों जितेन्द्र अर्जुनवार (32) और भरत अर्जुनवार (25) ने 5 अगस्त से 7 अगस्त के बीच पांच बार ट्वीट किया था कि वह मुख्यमंत्री को जान से मार देगा। पुलिस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत पर दोनों आरोपी रिहा हो गए थे। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि खजुराहो के युवक द्वारा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को गोली मार देने की धमकी भरा मैसेज वायरल हो गया।