28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयर इंडिया के लिए खुशखबरी, 10 हजार करोड़ का पैकेज देगी मोदी सरकार

एयर इंडिया को कर्जमुक्त बनाने और नकारात्मक छवि को सुधारने के लिए मोदी सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का नया पैकेज देने की योजना बनाई है।

2 min read
Google source verification
Air india

एयर इंडिया के लिए खुशखबरी, 10 हजार करोड़ का पैकेज देगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रही एयर इंडिया और वेतन को लेकर परेशानी झेल रहे उसके कर्मचरियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार सरकारी एयर लाइन को संकट से उबारने के लिए जल्द ही एक और पैकेज दे सकती है। सरकारी की ओर से एयर इंडिया को दस हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की पूंजी मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी की बैलेंस शीट को साफ-सुथरा कर इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए इसके कुल 48447 करोड़ के कर्ज में से करीब 30000 करोड़ रुपए के लोन को भी बट्टे खाते में डाला जा सकता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में हुआ नए पैकेज पर विचार

मामले से जुड़े एक आला अधिकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के नए पैकेज पर प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई एक बैठक में विचार-विमर्श हुआ है। पैकेज के तहत कंपनी के घाटे को भी राइट ऑफ करने (बट्टे खाते में) पर भी वित्त मंत्रालय विचार कर रहा है। इसकी वजह यह है कि केवल पूंजी उपलब्ध कराने से एयर इंडिया की न तो हालत सुधर पा रही है और न ही खस्ताहाल कंपनी में निवेश के लिए कोई भी कंपनी आगे आ रही है। इसी के चलते एयर इंडिया में सरकार का अपनी 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का पिछला प्रयास विफल हो गया था। एक भी बोलीदाता इसके लिए आगे नहीं आया था। इसलिए सरकार एयरलाइन को व्यापक पैकेज देकर वित्तीय और कारोबारी दोनों ही लिहाज से ठीक स्थिति में लाना चाहती है।

पांच वर्षों में मिलेगा दूसरा बेलआउट पैकेज

मंजूरी मिलने पर यह एयर इंडिया के लिए पांच वर्षों में यह दूसरा बेल-आउट पैकेज होगा। इससे पहले 2013 में यूपीए सरकार ने 2020-21 तक कंपनी में 30231 करोड़ रुपए की पूंजी डालने को मंजूरी दी थी। एयरलाइन को इसमें से करीब 27000 करोड़ रुपए मिल भी चुके हैं। इसके बावजूद उसकी हालत खस्ता बनी हुई है।