सोना-चांदी समाचार: 27 अगस्त 2018 को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही।
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर सोमवार 27 अगस्त 2018 को कीमती धातुओं में तेजी रही और दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमक कर 31 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 50 रुपए बढ़कर 38300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 0.2 फीसदी गिरकर 1206 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान सितंबर का अमरीका का सोना वायदा 2.2 डॉलर की गिरावट लेकर 1205 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी उतार चढ़ाव के बीच 14.78 डॉलर प्रति औंस पर रही।
चांदी की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी
स्थानीय बाजार में सोने के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए चमककर 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर टिकी रही। चांदी में भी तेजी देखी गई। चांदी हाजिर 50 रुपये की छलांग लगाकर 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 150 रुपए की बढ़त में 37,150 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,000
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,850
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,300
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,150
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500
ये भी पढ़ें--