
नई दिल्ली। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। 30 शेयरों पर आधारित बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) गुरुवार 37 हजार के पार जाते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। नेशलन स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 12 हजार के स्तर को पार कर नया रिकॉर्ड बनाया। शेयर बाजारों में रही इस तेजी का दिल्ली सर्राफा बाजार पर भी असर दिखा। वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक फीकी पड़ने के बावजूद गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में तेजी रही और सोना 80 रुपए चमककर 30,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 50 रुपए टूटकर 39,430 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 3.50 डॉलर उतरकर 1,228.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अगस्त का अमरीकी सोना वायदा 4.6 डॉलर गिरकर 1,227.2 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर 0.38 डॉलर उतरकर 15.53 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
सोना स्टेंडर्ड और सोना बिटर में मजबूती
स्थानीय बाजार में पीली धातु में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए चढ़कर 30,930 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 30,780 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर स्थिर रही। पीली धातु में जहां तेजी रही, वहीं सफेद धातु गिरावट में रही। चांदी हाजिर 50 रुपए उतरकर 39,430 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 50 रुपए की बढ़त लेकर 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,930
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,780
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,430
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,530
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700
ये भी पढ़ें---