4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने में देखने को मिली 10 रुपए की मजबूती, 155 रुपए महंगी हुर्इ चांदी

सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, चांदी 155 रुपए चमककर 39,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 25, 2018

Gold Price

सोने में देखने को मिली 10 रुपए की मजबूती, 155 रुपए महंगी हुर्इ चांदी

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 155 रुपए चमककर 39,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पडऩे से विदेश में सोना हाजिर 4.25 डॉलर की मजबूती के साथ 1,228.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

ये भी पढ़ेंः-आखिर क्यों 10 लाख फीसदी तक पहुंचने वाली है वेनेजुएला की महंगार्इ?

डाॅलर की कमजोरी का फायदा सोने को मिला
अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.50 डॉलर चमककर 1,229 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमरीका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार वार्ता से पहले अमेरिकी मुद्रा दबाव में रही। डॉलर की कमजोरी का फायदा पीली धातु को मिला। डॉलर कमजोर होने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर चढ़कर 15.52 डॉलर प्रति औंस पर रही।

ये भी पढ़ेंः-यूपी चुनाव से पांच गुना सस्ता है पाकिस्तानी इतिहास का सबसे महंगा चुनाव

स्थानीय बाजार में सोना
स्थानीय बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद आज सोने में तेजी रही। सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए चढ़कर 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही मजबूती के साथ 30,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर स्थिर रही। चांदी में सुधार रहा। चांदी हाजिर 155 रुपए चमककर 39,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गर्इ। चांदी वायदा 90 रुपए की बढ़त में 38,480 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर टिके रहे।

दिल्ली में आज के सोने आैर चांदी के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,850
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,700
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,480
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,480
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग