27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी एक बोल्ड तस्वीर से 7 करोड़ रुपए कमाती है किम कर्दाशियां की बहन

इंस्टाग्राम पोस्ट शेड्यूल करनेवाले प्लैटफॉर्म हॉपरएचक्यू ने 2018 में इंस्टाग्राम पोस्ट से मोटी कमाई करनेवाले सिलेब्रिटीज की लिस्ट तैयार की है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 25, 2018

kylie jenner

अपनी एक बोल्ड तस्वीर से 7 करोड़ रुपए कमाती है किम कर्दाशियां की बहन

नर्इ दिल्ली। वैसे तो दुनियाभर के सेलेब्रिटीज तमाम तरीकों से अपनी दौलत में इजाफा करते हैं कि लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी एक फोटो से भी सेलेब्रिटीज लाखों करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। इस लिस्ट में हाॅलीवुड आैर विदेशी खिलाड़ियों के अलावा भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि ये रिपोर्ट किस एजेंसी की है आैर कौन सा सेलेब्रिटी अपनी एक फोटो से कितने रुपए कमाता है।

इन्होंने किया रिपोर्ट को रिवील
मौजूदा समय में देश आैर विदेशों के सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट को लाखों करोड़ों लोग फाॅलो करते हैं। जिसका फायदा कमर्शियल कंपनियां उठात हैं। उनकी फोटाेग्राफ को अपने प्रोडक्ट के एड के लिए इस्तेमाल करते हैं। खासकर इस्टाग्राम प्लेटफाॅर्म पर। जिससे आम लोग भी काफी प्रभावित करते हैं। जिसके लिए वो सेलेब्रेटी एक फोटोग्राफ के लाखों करोड़ों रुपए लेते हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट शेड्यूल करनेवाले प्लैटफॉर्म हॉपरएचक्यू ने 2018 में इंस्टाग्राम पोस्ट से मोटी कमाई करनेवाले सिलेब्रिटीज की लिस्ट तैयार की है। जिसमें उन तमाम सेलेब्रिटीज का नाम है जो एक फोटोग्राफ के करोड़ों रुपए ले रहे हैं।

काइली जेनर हैं टाॅपर पर
इस लिस्ट में सबसे टाॅपर नाम काइली जेनर का है। काइली जेनर कर्दाशियां की सौतेली बहन हैं। उनकी उम्र मात्र 20 साल है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 10 लाख डॉलर लेती हैं। अगर इसे भारतीय रुपयों में तौला जाए तो करीब 6.80 करोड़ रुपए होता है। इतनी छोटी सी उम्र में काइली जेनर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को टक्कर दे रही हैं। उन्होंने सबसे युवा अमरीकी धनी व्यक्ति बनने की सूची में फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग को टक्कर दी थी। जिसके बाद तो उन्हें पूरे विश्व ने पहचानना शुरू कर दिया था। आपको बता दें कि काइली जेनर भी अपनी कर्दाशियां सौतेली बहनों की खूबसूरत आैर बोल्ड हैं।

दूसरे स्थान पर हैं सेलेना गोमेज
इस लिस्ट में पिछले साल सेलेना गोमेज थीं जो अब इस साल दूसरे स्थान पर आ गर्इ हैं। सेलेना अपनी तस्वीर के हर पोस्ट के लिए 8 लाख डॉलर यानि भारतीय रुपयों में करीब 5.44 करोड़ रुपए लेती हैं। सेलेना गोमेज हाॅलीवुड की खूबसूरत सिंगर हैं। पूरी दुनिया में उनके करोड़ों फैन हैं।

आैर भी हैं कर्इ विदेशी
हॉपरएचक्यू की इस लिस्ट में दुनियाभर के आैर भी सेलेब्रिटीज के नाम हैं। जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ड्वायन जॉनसन छठे, जस्टिन बीबर सातवें स्थान पर मौजूद हैं। खुद किम कर्दाशियां इस लिस्ट में चौथी नंबर पर हैं। बियॉन्से का नंबर पांचवां है। ये तमाम सेलेब्रिटीज अपनी एक फोटो से लाखों करोड़ों की कमार्इ कर रहे हैं।