वहीं, राजधानी जयपुर में केंद्रीय बस स्टैंड सिंधी कैंप से भी बुधवार को करीब 1400 रोडवेज बसों के पहिए थम गए। चालक, परिचालक और मैकेनिकल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इस बस स्टैंड पर लगभग 35 लाख रुपए प्रतिदिन का नुकसान संभावित हैं। यहां पर रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन हो रहा है। इसमें एटक, सीटू, इंटक, एसोसिएशन, बीजेएमएम और कल्याण समिति के सदस्य हड़ताल पर हैं।