5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी चुनाव से पांच गुना सस्ता है पाकिस्तानी इतिहास का सबसे महंगा चुनाव

पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों के अनुसार इलेक्शन कमिशन आॅफ पाकिस्तान ने कहा है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान में हो रहा इलेक्शन पाकिस्तानी इतिहास का सबसे महंगा चुनाव है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Jul 25, 2018

Pakistan

यूपी चुनाव से पांच गुना सस्ता है पाकिस्तानी इतिहास का सबसे महंगा चुनाव

नर्इ दिल्ली। आज पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटिंग अपने चरम पर है। भारत ही नहीं पूरे विश्व की नजरें इस चुनाव पर है। लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान के चुनाव में कितना रुपया खर्च होता है? पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इलेक्शन कमिशन आॅफ पाकिस्तान ने मौजूदा इलेक्शन को पाकिस्तानी इतिहास का सबसे महंगा इलेक्शन कहा है। हास्सयास्पद बात ये है कि पिछले साल भारत के उत्तर प्रदेश में हुए इलेक्शन खर्च से पाकिस्तान का सबसे खर्चीला चुनाव पांच गुना सस्ता आइए आपको भी बताते हैं इस बार पाकिस्तान के इजेक्शन में कितना खर्च हो रहा है आैर वो खर्च यूपी इलेक्शन से कितना कम है।

पाकिस्तान इतिहास का सबसे महंगा चुनाव
पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों के अनुसार इलेक्शन कमिशन आॅफ पाकिस्तान ने कहा है कि मौजूदा समय में पाकिस्तान में हो रहा इलेक्शन पाकिस्तानी इतिहास का सबसे महंगा चुनाव है। आंकड़ों पर बात करें तो पाकिस्तानी रुपए के अनुसार 2100 करोड़ है। अगर इसे भारतीय रुपए के हिसाब से तौला जाए तो करीब 1100 करोड़ रुपए होगा। जानकारों की मानें तो पाकिस्तान में इससे पहले इलेक्शन में इतना रुपया कभी खर्च नहीं हुआ है। एेसे में इसे पाकिस्तान इतिहास का सबसे महंगा इलेक्शन कहा जा रहा है।

यूपी इलेक्शन से है पांच गुना कम
अगर पाकिस्तान के इलेक्शन के खर्च की तुलना भारत के उत्तर प्रदेश चुनाव से किए जाएं तो पाकिस्तान का आम चुनाव यूपी के मुकाबले पांच गुना सस्ता होगा। आंकड़ों पर बात करते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि भारतीय रुपए के हिसाब से पाकिस्तान के आम चुनाव में 1100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जबकि पिछले साल यूपी स्टेट इलेक्शन में 5500 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यानि पाकिस्तान आम चुनाव के मुकाबले 5 गुना कम। वहीं इस साल हुए कर्नाटक चुनावों की बात करें तो 10,500 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यानि पाकिस्तान चुनाव से करीब 9 गुना ज्यादा। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं।

भरतीय चुनाव के सामने कुछ पाक का चुनाव
अब पूरे भारत से तुलना करते हैं। 2014 में भारत के आम चुनावों में पूरा खर्च करीब 30 हजार करोड़ रुपए के आसपास था। जिसे भारत का सबसे खर्चीला चुनाव का खिताब दिया गया था। सेंटर फाॅर मीडिया स्टडीज के अनुसार अगले साल भारत में होने जा रहे आम चुनावों 2014 के मुकाबले 60 हजार करोड़ रुपए के आसपास खर्चा होगा। एेसे में पाकिस्तान का आम चुनाव भारत के मुकाबले कहीं नहीं ठहरता है। अब देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान में किसकी सरकार बनती है।