17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूंथे हुए आटे से बना 35 लाख का सोना, पूरा मामला आपको कर देगा आपको हैरान

दरअसल दिखने में गूंथे हुए आटे जैसी ये चीज कुछ और नहीं है बल्कि 1120 ग्राम का सोना है।

2 min read
Google source verification
gold

गूंथे हुए आटे से बना 35 लाख का सोना, पूरा मामला आपको कर देगा आपको हैरान

नई दिल्ली। इस तस्वीर को देखकर आपके मन में क्या आ रहा है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या चीज है। दिखने में ये गीली मि्टी का पेस्ट लग रहा है। या फिर गूंथा हुआ आटा लग रहा है। लेकिन हम आपको जो बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप स्तब्ध रह जाएंगे। आइए जानते हैं पूरा मामला।

ऐसे बना 35 लाख का सोना

दरअसल दिखने में गूंथे हुए आटे जैसी ये चीज कुछ और नहीं है बल्कि 1120 ग्राम का सोना है। जिसे लिक्विड के रुप में ढ़ाला गया है। अगर आप इस पेस्ट को आग में सूखाएंगे तो आप पाएंगे कि ये सोना है। जिसका वजन 1120 ग्राम है। इस सोने रुपी पेस्ट की कीमत करीब 35 लाख की है।

ऐसे सामने आया मामला

पूरा मामला सोने की तस्करी का है। दरअसल हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक शख्स को इस पेस्ट के साथ पकड़ा गया। यह शख्स 35 लाख के सोने को पेस्ट के रुप में ले जा रहा था। लेकिन हैदराबाद एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अफसरों को इसकी भनक लग गई। लेकिन राजस्व खुफिया निदेशालय के अफसर भी हैरान रह गए कि आखिर इसमें सोना कहां है। ज्यादातर लोगों को लगा कि यह किसी जानवर का मल है, पर इसकी हकीकत सामने तब आई जब इसको आग में जलाया गया। आग में जलने के बाद जब इसे निकाला गया तो पाया कि ये सोने का बिस्किट है। जब अधिकारियों ने इसका वजन किया तो यह 1120 ग्राम का निकला। आपको बता दें कि सोने की तस्करी सरकार की लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इस तरह से सोने की तस्करी की गई है। पिछले 3-4 महीनों में कस्टम के एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन ऐसे लोगों को पकड़ा है जिन्होंने अपने मलद्वार में सोने के बिस्किट छुपाये थे जिसे बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया था।