Share Market News

Gold-Silver Rate : दीपावली के बाद कितना सस्ता हो गया है सोना, चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट

कोरोना वैक्सीन अपडेट का देखने को मिल रहा है कीमती धातुओं पर असर दीपावली की तेजी के बाद 576 रुपए सोना और चांदी 1230 रुपए हुई सस्ती

2 min read
Nov 18, 2020
Gold Rate Today 27th October 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। दीपावली बीत चुकी है। उस दिन भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना 51 हजार और चांदी 64 हजार के स्तर को पार कर गया था। उसके बाद से सोना और चांदी दोनों ही सस्ता हुआ है। दीपावली के बाद से सोना करीब 600 और चांदी 1200 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। जानकारों की मानें तो सोना और चांदी के दाम में गिरावट कोरोना वैक्सीन के अपडेट के कारण आई है। जिसका असर इंटरनेशनल मार्केट के साथ वायदा बाजारों में साफ देखा जा सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दीपावली के बाद सोना और चांदी के दाम कितने हो गए हैं?

सोना कितना हुआ सस्ता?
पहले बात सोने की करें तो दीपावली के बाद से सोना करीब 600 रुपए तक सस्ता हो चुका है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 14 नवंबर को स्पेशल ट्रेडिंग के दौरान सोना 51,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि आज के कारोबारी सत्र के दौरान 50,504 रुपए प्रति दस ग्राम के न्यूनतम स्तर पर चला गया। यानी दिनों में सोना 576 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

चांदी भी हुई सस्ती
वहीं बात चांदी की करें तो उसमें भी भारी गिरावट देखने को मिली है। दीपावली के दिन भी चांदी के दाम 64 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी। उसके बाद से चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली है। वायदा बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार चांदी के दाम 14 नवंबर को 64,038 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।जबकि आज के कारोबारी सत्र को उठाकर देखें तो 62,808 रुपए प्रति किलोग्राम के न्यूनतम स्तर पर चला गया। यानी चांदी तब से अब तक 1230 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।

आज वायदा बाजार में सोना और चांदी का हाल
- आज सोना 50,600रुपए प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ था।
- जबकि मंगलवार को सोना 50,766 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।
- मौजूदा समय यानी 10 बजकर 50 मिनट पर सोना 191 रुपए की गिरावट के साथ 50,575 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
- जबकि आज सोना 50,646 रुपए के उच्चतम स्तर तक भी चला गया था।
- चांदी आज गिरावट के साथ 62,897 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ खुली थी। - मंगलवार को चांदी 63,248 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
- मौजूदा समय में चांदी 308 रुपए की गिरावट के साथ 62,940 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
- आज कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 63,029 रुपए के साथ उच्चतम स्तर पर भी चली गई थी।

क्या कहते हैं जानकार
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार मौजूदा समय में सोना और चांदी के दाम में कोरोना वैक्सीन अपडेट का असर देखने को मिल रहा है। आने वाले कुछ दिन इस असर जारी रहेगा। वहीं चीन के आंकड़े अच्छे देखने को मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारत की इकोनॉमी के पुर्वानुमान भी बेहतर देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में सोना और चांदी में गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है।

Updated on:
18 Nov 2020 11:11 am
Published on:
18 Nov 2020 11:03 am
Also Read
View All