Share Market News

RIL नहीं बल्कि यह है दुनिया का दूसरा सबसे पसंदीदा Indian Share

दुनिया के विश्लेषकों ने Alibaba के बाद ICICI को बताया सबसे पसंदीदा Stock बीते 10 सालों में ICICI ने Investors को 8.70 फीसदी का दिया है Return
2 min read
Choose Stock
ICICI Bank is the world's second most preferred Indian stock

नई दिल्ली। बीते कुछ महीनों या यूं कहें कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों ( Global Share Markets ) में गिरावट देखने को मिली। उसके बाद भी निवेशकों का रुझान मार्केट से कम नहीं हुआ है। बात भारत की करें तो रिलायंस मौजूदा समय में सबसे हॉट शेयर है, लेकिल ग्लोबल मार्केट में विश्लेषकों के बीच अलीबाबा ( Alibaba ) के बाद दूसरे नंबर जिसने जगह बनाई है वो कोई और नहीं बल्कि भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईआईसीआई ( ICICI Bank ) । ऐनालिस्ट अलीबाबा के बाद इस बैंक के स्टॉक की खरीदारी करने की सलाह दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मीडिया रिपोर्ट में किस तरह की खबरें हैैं।

आईसीआईसीआई टॉप स्टॉक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय स्टॉक बन गया है। पहले नंबर पर चीन की ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अलीबाबा है। दुनिया के 59 ऐनालिस्ट की ओर से आईसीआईसीआई बैंक को ट्रैक कर खरीदने का सुझाव दिया। वहीं बात अलीबाबा की करें तो उसे 64 ऐनालिस्ट ने ट्रैक किया और 63 ने इसे खरीदने और एक ने होल्ड पर रखने को कहा है। आपको बता दें कि आईसीआईसी बैंक ने बीते सालों में बाजार में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जुलाई 2010 से जुलाई 2020 तक बैंक की ओर से इंवेस्टर्स को 8.7 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। जबकि सेंसेक्स का रिटर्न 7.8 फीसदी है। जून तिमाही में बैंक को 2,599 करोड़ रुपए फायदा हुआ है।

यह बैंक भी रहे नजर में
- 57 ऐनालिस्ट ने एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक को ट्रैक किया है।
- 44 ने एक्सिस बैंक और 35 इंडसइंस बैंक के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी।
- एचडीएफसी बैंक को ट्रैक करने वाले 56 ऐनालिस्ट ने 51 ने इसे खरीदने का सुझाव दिया।
- एक ऐनालिस्ट ने बेचने और 4 ने होल्ड पर रखने को कहा है।

10 सालों में किसने कितना दिया रिटर्न
- कोटक महिंद्रा बैंक ने सबसे अधिक 21.61 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एचडीएफसी बैंक ने 18.48 फीसदी रिटर्न दिया है।
- सिटी यूनियन बैंक ने 16.40 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- इंडसइंड बैंक ने 9.63 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- भारतीय स्टेट बैंक में 2.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
- एक्सिस बैंक 4.88 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
- द फेडरल बैंक में 5.30 फीसदी की तेजी आई है।

Updated on:
31 Jul 2020 08:38 am
Published on:
31 Jul 2020 08:27 am
Also Read
View All
Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न

Kalyan Jewellers Share Price: जेनसर टेक, मैंगलोर रिफाइनरी और कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में आया 13% तक का उछाल, जानिए 1 महीने का रिटर्न

TVS Motor Share Price: DMart, Zydus और Torrent के शेयरों में बिकवाली हावी, जानिए कितनी टूट गईं कीमतें