Share Market News

दो घंटे के कारोबार में इस कंपनी को हुआ 5800 करोड़ का नुकसान, जानिए क्यों?

यूपीएल प्रमोटर्स पर शेल कंपनियों में रुपया लगाने और इललीगल ट्रांजेक्शंस करने का लगा है आरोप मीडिया रिपोर्ट आने के बाद से कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट, दो घंटे में 5800 करोड़ रुपए का नुकसान
2 min read
In two hours business, this company lost Rs 5800 crore, know why?
In two hours business, this company lost Rs 5800 crore, know why?

नई दिल्ली। एग्रीकल्चर सेक्टर देश की बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी यूपीएल के प्रमोटर्स पर इललीगल ट्रांजेक्शंस करने के आरोप के बाद आज गुरुवार को कंपनी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक कंपनी के मार्केट कैप में करीब 5800 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि कंपनी का शेयर प्राइस 15 फीसदी तक गिर चुका है। आरोन है कि कंपनी प्रमोटर्स ने मुंबई के पाली हिल में शेल कंपनियों से रेंट पर प्रॉपर्टीज लीं और रुपया दिया। वहीं इन शेल कंपनियों की इंटीटीज में इललीगल ट्रांजेक्शंस की बातें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हीसल ब्लोअर सभी डॉक्यूमेंट्स एंजेसीज को दे सकता है।

15 फीसदी की गिरावट
इन आरोपों के बाद आज कंपनी के शेयरों में सुबह से ही दबाव देखने को मिल रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 15 फीसदी की गिरावट के साथ दिन के न्यूनतम स्तर 416.05 रुपए पर पहुंच गया। जबकि मौजूदा समय में कंपनी का शेयर 11 बजे 13 फीसदी की गिरावट यानी 64.20 रुपए के नुकसान के साथ 428.10 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जबकि आज कंपनी के शेयर की शुरुआत 479.90 रुपए के साथ हुई थी। जबकि बुधवार को कंपनी का शेयर 492.30 रुपए पर बंद हुआ था।

कंपनी के मार्केट कैप में 5800 करोड़ की गिरावट
वहीं कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो अभी तक के कारोबार में 5800 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जब कंपनी के शेयर ने दिन के लोअर स्तर को छुआ तो बुधवार के मुकाबले मार्केट कैप 31602.47 रुपए पर पहुंच गया था। जबकि दिन के 11 बजे कंपनी का मार्केट कैप 32517.77 रुपए पर था। जबकि बुधवार को कारोबार बंद होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 37394.29 रुपए पर दिखाई दे रहा था।

Updated on:
10 Dec 2020 11:32 am
Published on:
10 Dec 2020 11:26 am
Also Read
View All
Titan Q1 Results: 63% बढ़कर 1777 करोड़ रुपये रहा टाइटन का मुनाफा, ज्वेलरी से लेकर घड़ियों और आईवियर तक हर कारोबार में हुई ग्रोथ, जानें शेयर का हाल

Ixigo Share Price 7th August: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 13% गिरकर क्यों बंद हुआ शेयर? जानिए ब्रोकरेज फर्म्स ने क्या दिए टार्गेट प्राइस

SBI Q1 Results: पहली तिमाही में 10% बढ़ा एसबीआई का मुनाफा, कारोबार पहुंचा 110 लाख करोड़ के पार, शेयर में तेजी

Kalyan Jewellers Share Price 7th August: जेफरीज से ‘Buy’ रेटिंग मिलते ही 5% उछल गया शेयर, 1 महीने में दिया है 60% से ज्यादा रिटर्न

Siemens Energy Share Price 7th August: गिरते बाजार में भी 13% उछल गया शेयर, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे, MOFSL ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस