बुधवार को अमरीकी शेयर बाजार के इंडेक्स डाआे जोंस में 800 अंकों की जोरदार गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक गिरावट टेक्नोलाॅजी के शेयरों में दर्ज की गर्इ।
नर्इ दिल्ली। अमरीकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस को बड़ा झटका लगा है। रातों रात ही जेफ बेजोस की संपत्त में करीब 9 अरब डाॅलर की कमी आर्इ है। बुधवार को अमरीकी शेयर बाजार के इंडेक्स डाआे जोंस में 800 अंकों की जोरदार गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक गिरावट टेक्नोलाॅजी के शेयरों में दर्ज की गर्इ।
जुलार्इ माह के बाद सबसे कम हुर्इ बेजोस की संपत्ति
टेक्नोलाॅजी के शेयरों में भारी गिरावट के बाद अमेजन आैर नेटफ्लिक्स के शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज किया गया। बुधवार को अमेजन के शेयर्स 6.15 फीसदी टूटकर 1755.25 डाॅलर पर फिसल गया। अमेजन के शेयर में इस गिरावट के बाद जेफ बेजोस की संपत्ति घटकर 145 अरब डाॅलर पर पहुंच गया। इस कमी के बाद बेजोस की कुल संपत्ति जुलार्इ माह के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गर्इ है।
इन अरबपतियों को भी लगा झटका
वैश्विक शेयर बाजार में इस गिरावट का असर यूरोप के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में भी देखने को मिला है। बर्नार्ड की संपत्ति में 4.5 अरब डाॅलर की कमी आर्इ है। गौरतलब है कि चीन की सीमा पर चौकसी बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर चीन के सीमा की जांच की अफवाह बढ़ने के चलने के बाद इस फ्रेंच बिजनेसमैन ने शुक्रवार को ही 3.5 अरब डाॅलर गवां दिया। बाजार में इस भारी गिरावट के बाद कुल 17 अरबपतियों को 1 अरब डाॅलर से अधिक की संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ा है। इन अरबपतियों में बर्कशायर हैथवे इंक के वाॅरेन बफे, बिल गेट्स आैर मार्क जकरबर्ग का भी नाम शामिल है।