Share Market News

केवल 7 घंटे में कानूनी तरीके से पैसे को यहां से कर सकते हैं डबल

इसके जरिए आप अपने पैसे को केवल कुछ ही घंटों में डबल कर सकते हैं।

2 min read
केवल 7 घंटे में कानूनी तरीके से पैसे को यहां से कर सकते हैं डबल

नई दिल्ली। पैसा कमाना हर इंसान का सपना होता है। लेकिन आज के दौर में हर कोई जल्द से जल्द ज्यादा पैसा कमाना चाहता है। लेकिन जल्दी ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर कई बार लोग गैरकानूनी तरीके अपना लेेते हैं। लेकिन जल्दी पैसा कमाने के कई कानूनी तरीके भी बाजार में मौजूद है। इन्ही एक तरीकों में से एक तरीका है शेयर बाजार का इंट्रा डे ट्रेडिंग। इसके जरिए आप अपने पैसे को केवल कुछ ही घंटों में डबल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे होता है ये ट्रेडिंग और क्या है इसके नियम…

ऐसे होता है इंट्रा डे ट्रेडिंग

ये भी पढ़ें

Big Breaking: मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दिया

शेयर बाजार सुबह 9.15 बजे खुलता है, जिसके बाद से ट्रेडिंग यानी शेयरों की खरीद-बिक्री शुरु हो जाती है, जो दोपहर 3.15 बजे तक चलता रहता है। शेयर बाजार में एक ही कारोबारी सत्र में कई एक ही शेयरों को कई बार खरीदा बेचा जाता है। इस खरीद बिक्री को इंट्रा डे ट्रेडिंग जाता है।

ऐसे शुरु कर सकते हैं ट्रेडिंग

शेयर बाजार में खरीद-बिक्री शुरु करने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट का होना जरुरी है। अगर आप जीरो से शुरुआत करने जा रहे हैं तो बेहतर है कि इसके लिए किसी ब्रोकर की सलाह लें। उसके बाद इसे शुरु करें।

ऐसे होता है मुनाफा

यूं तो शेयर बाजार में बेहतर मुनाफे के लिए लॉन्ग टर्म सोच होना जरुरी है। लेकिन इंट्रा डे से आप जल्दी मुनाफा कमा सकते हैं। हांलाकि इसमें नुकसान की भी गुजाइंश होती है। इसलिए बेहतर रणनीति बनाकर ही इसमें निवेश करना उचित होता है। अब आपको बताते हैं कि इस ट्रेडिंग में कैसे केवल कुछ ही घंटो में आपका पैसा डबल तक हो सकता है। इसे एक उदाहरण से समझें। अगर आपने किसी कंपनी का शेयर सुबह खरीदा जब आपने उसे खरीदा तो उसकी वैल्यु 300 रुपए की थी, लेकिन यही शेयर अपने दिन के उच्चतम स्तर पर गया जो 350 रुपए हो। तो आपको इसकी न्यूनतम और उच्चतम के बीच के अतंर यानी 50 रुपए का फायदा हुआ।

सुबह पैसा लगाया - 300 x 100 (शेयर) = 30,000 खरीद मूल्य

शाम को रिटर्न – 350 x 100 (शेयर) = 35,000 बिक्री मूल्य

मतलब आपने केवल 9.15 बजे से 3.15 बजे के बीच 5000 रुपए की कमाई कर डाली।

ये भी पढ़ें

SONY का कमबैक, मार्केटिंग पर 500 करोड़ के निवेश की प्लानिंग
Published on:
20 Jun 2018 05:01 pm
Also Read
View All