जेटली ने कहा- अरविंद सुब्रमण्यम को हम मिस करेंगे
जेटली ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि हम उनके उर्जा, काबिलियत, बुद्धिमता आैर अाइडिया को मिस करेंगे। वो मेरे केबिन में दिन में कर्इ बार आते थे आैर मुझे 'मंत्री जी' कहकर संबोधित करते थे। ये कहने की बात नहीं है कि उनके विभाग को मिस करूंगा । मुझे इस पर पूरा यकीन है कि वो आगे भी अपना सलाह हमें भेजते रहेंगे। मैं अरविंद सुब्रमण्यम आैर उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।