Share Market News

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जनता को मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम

रविवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता को राहत मिली है आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक आज देश की राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिली है लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती

2 min read
पेट्रोल-डीजल की दरों में रविवार को 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती, शनिवार को बढ़े थे दाम

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का खत्म होने के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel )की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा था, लेकिन रविवार को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता को राहत मिली है। आईओसीएल की बेवसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक आज देश की राजधानी में पेट्रोल औ? डीजल ?? की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिली है। आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती देखने को मिली है। आइए आपको बताते हैं कि आपको आज पेट्रोल-डीजल के लिए क्या दाम चुकाने होंगे-


पेट्रोल की कीमतों में हुई कटौती

आईओसीएल ( IOCL ) के आंकड़ों के मुताबिक आज देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में 12 पैसे की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 71.50 पैसे प्रति लीटर चुकाने होंगे। कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 03 पैसे की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 73.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और चेन्नई की बात करें तो वहां भी पेट्रोल की कीमतों में 12 पैसे की गिरावट देखने को मिली है, जिसको बाद आपको मुंबई में पेट्रोल के लिए 77.16 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 74.27 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।


जानिए अपने शहर में पेट्रोल के दाम






























महानगरपेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली71.5012
कोलकाता73.7103
मुंबई77.1612
चेन्नई74.2712

डीजल की कीमतों में हुई कटौती

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की तरह डीजल के दामों में भी कटौती देखने को मिली है। नई दिल्ली में डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है, जिसके बाद यहां डीजल के लिए आपको 66.16 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतों में 21 पैसे की कटौती देखने को मिली है। यह पिछले तीन दिनों की उच्चतम गिरावट है, जिसके बाद आपको मुंबई में डीजल के लिए 69.37 रुपए और चेन्नई में 69.98 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दाम चुकाने होंगे। कोलकाता की बात करें तो यहां 15 पैसे की कटौती देखने को मिली है, जिसके बाद यहां डीजल के लिए आपको 68.06 रुपए चुकाने होंगे।


जानिए अपने शहर की कीमतें






























महानगरडीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में)कटौती (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली66.1620
कोलकाता68.0615
मुंबई69.3721
चेन्नई69.9821

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
02 Jun 2019 08:23 am
Published on:
02 Jun 2019 08:13 am
Also Read
View All