Share Market News

Gold Price Today: बढ़ती मांग ने बढ़ाई सोने की कीमतें, जानें आज का भाव

हफ्ते के तीसरे कारोबारी सत्र यानि बुधवार को सोने की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है।

2 min read

नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी सत्र यानि बुधवार को सोने की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाज़ार में सोने की कीमतों में 360 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। 300 रुपए महंगा होकर सोने की कीमतें 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में चांदी 360 रुपए मंहगा होकर 39,760 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

क्यों बढ़ी कीमतें
इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से की गई तेज उठान के चलते चांदी की कीमतों में तेजीआई है। कारोबारियों का कहना है कि विदेशों से आए साकारात्मक संकेतों के चलते सेंटिमेंट मजबूत हुए हैं क्योंकि डॉलर सूचकांक दो हफ्तों के निचले स्तर पर है और बाजार को यूएस इन्फ्लेशन डेटा और फेड बैठक के मिनट्स का इंतजार है।

ये भी पढ़ें

जल्द बाजार में आने वाला है 200 रुपए का नोट, आरबीआई शुरू की छपाई

विदेशों में भी रही तेजी
वैश्विक स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोने की कीमतों में 0.40 फीसदी की बढ़त देखी गई है। इसी के साथ सिंगापुर में कीमतें 1,344.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी भी 0.15 फीसदी के उछाल के साथ 16.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई। इसके अलावा घरेलू बाजारों में खुदरा विक्रेताओं की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय जौहरी की ओर से की गई खरीदारी ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300-300 रुपए चढ़कर क्रमश: 31,850 रुपए और 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों में यह 200 रुपए चढ़ा था। गिन्नी के भाव 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। आपको बता दें कि सोने की कीमतों में बीते कुछ हफ्तों से लगातार उतार-चढाव बनी हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में त्योहार और शादी के सीजन में उतार-चढ़ाव जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें

भारत के इस शहर में मिलता है सबसे सस्ता सोना, दूर-दूर से आते हैं लोग
Published on:
11 Apr 2018 04:59 pm
Also Read
View All